Hindi, asked by nutankumari00, 4 months ago

अपने मित्र को व्यायाम का महत्व बताते हुए पत्र लिखें ( 6 marks ) plz help ​

Answers

Answered by shishir303
59

मित्र को व्यायाम का महत्व बताते हुए पत्र...

                                                                          दिनाँक : 25 जनवरी 2022

प्रिय मित्र रोहित,

       सदा प्रसन्न रहो।

कल तुम्हारा का पत्र प्राप्त हुआ था। तुमने अपने बारे में लिखा था कि आजकल तुम वीडियो/मोबाइल गेम का बहुत मजा ले रहे हो। तुम  दिन भर या तो टीवी देखते रहते हो या फिर मोबाइल पर गेम खेलते रहते हो। तुम पूरा दिन अपने घर पर ही रहते हो और तुम बाहर भी नही निकलते हो। तुम्हारे बारे में ये जानकर मुझे बड़ा दुख हुआ। ये अच्छे संकेत नही हैं। इससे तुम्हारे स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

मैं तुम्हे व्यायाम का महत्व बताता हूँ। मेरा सुझाव ये है कि तुम रोज सुबह उठकर नित्य व्यायाम करो। इससे तुम्हारा स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मुझे देखो मैं इतनी व्यस्तता के बावजूद सुबह लगभग एक घंटे व्यायाम करता हूँ। क्योंकि स्वास्थ्य है तो जीवन का आनंद है। इस सूत्र को तुम भी याद कर लो। तुम आज से प्रण करो कि नित्य सुबह एक घंटा व्यायाम करने में लगाया करोगे। व्यायाम करने के अनेक लाभ हैं। तुम्हारा शरीर स्वस्थ होगा तो मन भी प्रफुल्लित रहेगा। मन प्रफुल्लित होगा तो एकाग्रता बढ़ेगी जो तुम्हारी पढ़ाई में काम आयेगी। यदि तुम अभी से व्यायाम की आदत डाल लोगे तो जीवन भर कोई भी रोग तुम्हारे पास नही फटकेगा।

आशा है कि तुम अपने इस मित्र का सुझाव जरूर मानोगे।

तुम्हारा मित्र,

राजीव

Answered by shauryamonga1
4

Answer:

Explanation:

Similar questions