Hindi, asked by shambhavi1423, 5 months ago

-
अपने नगर में फैल रहे किसी संक्रामक रोग (Contagious Disease) की सूचना देते
हुए स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखिए।​

Answers

Answered by shishir303
7

नगर में फैल रहे संक्रामक रोग (Contagious Disease) की सूचना के लिये स्वास्थ्य अधिकारी का पत्र...

                                                                                 दिनाँक 20 मार्च 2021  

सेवा में,  

श्रीमान मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी,

स्वास्थ्य विभाग,

लखनऊ (उ. प्र.)

                               विषय : संक्रामक बीमारी की आशंका का पत्र

महोदय,  

पिछले कुछ दिनों से हमारे नगर में यह देखने में आया है कि लोग बहुत जल्दी बीमार पड़ते जा रहे हैं। लोगों को अचानक बुखार आने लगता है, बदन टूटने लगता है और बुखार के कारण का भी पता नहीं चल पाता। मुझे आशंका है कि नगर में कोई नया संक्रामक रोग फैल रहा है, इसी कारण इतनी अधिक संख्या में लोग बीमार पड़ते जा रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड उपलब्ध नहीं है, और निजी अस्पताल बहुत अधिक पैसा वसूल कर रहे हैं। हमारे घर के भी तीन सदस्य बीमार पड़े हुए हैं। जो कि अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।

मेरा महोदय से अनुरोध है कि इस संक्रामक रोग का पता लगाकर इसकी रोकथाम के शीघ्र उपाय किए जाएं, नहीं तो नगर में स्थिति भयावह हो सकती है। आशा है अधिकारी महोदय मेरे सुझाव पर ध्यान देंगे।

धन्यवाद

भवदीय

अतुल श्रीवास्तव

गोमती नगर,

लखनऊ  

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

संबंधित कुछ और प्रश्न —▼

अपने क्षेत्र में बरसात के मौसम में होने वाले जल भराव की शिकायत करते हुए नगर निगम के अधिकारी को पत्र लिखिए।

https://brainly.in/question/37768393

पेय जल की समस्या का वर्णन करते हुए स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखिए।  

https://brainly.in/question/18390891

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Similar questions