Hindi, asked by nitin36674, 3 months ago

अपने शब्दों में पत्र लेखन का महत्व स्पष्ट कीजिए ​

Answers

Answered by bhatiamona
0

अपने शब्दों में पत्र लेखन का महत्व स्पष्ट कीजिए ​

पत्र लेखन का महत्व जीवन में हमेशा बनी रहती है | पत्र जो काम कर सकते है वह आज के समय के आधुनिक साधनों में वह बात नहीं है | पत्र का एहसास आज के फोन , sms , आदि पूरा नहीं कर सकते | दुनिया का सारा साहित्य पहले से अभी तक पत्रों पर आधारित है |

व्याख्या :

पत्र जिसे हम पहले जमानें में चिढ़ी कहते थे| एक दुसरे का हल चाल पूछने के लिए पत्र लिखते और फ़िर काफ़ी दिनों तक उस पत्र क जवाब का इंतजार करते थे | पत्र में सब कुछ लिख सकते थे दिल खोल के |

पत्र द्वारा भेजा गया संदेश में अलग से प्यार होता था, सम्मान होता था| यह पत्र सालो साल हमारे पास रहते है तथा कभी भी हम इन्हें बैठकर वापस पढ़कर पुरानीबातें याद कर सकते है| पत्र को यादों के तोर पे रख सकते थे |  

पत्रों का प्रयोग हम अपने निजी और सरकारी कामों के लिए कर सकते है |

औपचारिक पत्र उन लोगों को लिखा जाता है , जिनसे हमारा कोई निजी वास्ता नहीं होता । इस प्रकार के पत्रों का प्रयोग कार्यालयों व सरकारी काम - काजों में होता है।

अनौपचारिक पत्र उन लोगों को लिखा जाता है, जिनसे हमारा कोई निजी वास्ता होता है। यह पत्र हम अपने दोस्तों , रिश्तेदारों को लिखते है |

पत्र के द्वारा हम अपनी बात व्यक्ति विशेष तक पहुंचाते है , पत्र के जरिए हम अपना संदेश किसी भी स्थान तक पहुंचा सकते है | अपने भावना , अपनी बातें बता सकते है |

Similar questions