Hindi, asked by kamptomorph, 19 days ago

अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न ( 1-5)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए -
धन को भोग विलास में खर्च करने से थोड़े समय के लिए आनंद अवश्य प्राप्त होता है , परंतु यह धन का दुरुपयोग है। सुख और शांति धन के सदुपयोग से ही मिलती है। धन की सहायता से गरीबों के लिए अस्पताल, विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोले जा सकते हैं। अपाहिजों की सहायता की जा सकती है। धनी व्यक्ति के पास लोगों की भलाई करने के अनेक अवसर होते हैं। दुख की बात तो यह है कि संसार में ऐसे धनी व्यक्तियों की संख्या बहुत कम है, जो अपना भोग विलास त्याग कर अपने धन को परोपकार में लगाएँ।
प्रश्न 1 धन का दुरुपयोग क्या है?
अपने लिए खर्च करना
उससे दुःख प्राप्त करना
भोग विलास में खर्च करना
निस्वार्थी होना
प्रश्न 2 सुख शांति मनुष्य कैसे पा सकता है ?
ज्ञान प्राप्त कर
स्वार्थी बनकर
स्वयं पर खर्च करने से
धन का सदुपयोग करने से
प्रश्न 3 धन की सहायता से क्या किया जा सकता है?
गरीबों के लिए अस्पताल
अपाहिजों की सहायता
विद्यार्थियों के लिए स्कूल
उपर्युक्त तीनों कार्य
प्रश्न 4 गद्यांश में दिए गए 'दुरुपयोग शब्द' में किस उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?
दुरु
दुरो
दुरुप
दुर्
प्रश्न 5 भोग- विलास में किस विराम चिन्ह का प्रयोग हुआ है?
अल्पविराम
पूर्ण विराम
योजक चिह्न
उद्धरण चिह्न
अपठित पद्यांश पर आधारित प्रश्न ( 6- 10 )
निम्नलिखित पद्यांश के आधार पर दिए गए प्रश्नों के उत्तरों के सही विकल्प का चयन कीजिए-
दो में से क्या तुम्हें चाहिए कलम या कि तलवार
मन में ऊंचे भाव कि तन में अजेय अपार
कलम देश की बड़ी शक्ति है, भाव जगाने वाली
दिल नहीं दिमागों में भी आग लगाने वाली
पैदा करती कलम विचारों के जलते अंगारे।
और प्रज्वलित प्राण देश क्या कभी मरेगा मारे?
लहू गर्म रखने को रखो मन में ज्वलित विचार
हिंस्र जीव से बचने को चाहिए, किंतु तलवार
प्रश्न 6 कलम में किस प्रकार की शक्ति है ?
कुश्ती लड़ने वाली
भाव जगाने वाली
आग बुझाने वाली
द्वेष जगाने वाली
प्रश्न 7 अपने लहू को गर्म रखने के लिए व्यक्ति को क्या चाहिए?
जीवन शक्ति
शारीरिक शक्ति
मन में ज्वलित विचारों की शक्ति
आत्मिक शक्ति
प्रश्न 8 हिंसक जीव से बचने के लिए क्या चाहिए ?
शारीरिक शक्ति
मानसिक शक्ति
सैन्य शक्ति
तलवार की शक्ति
प्रश्न 9 'मन में ऊंचे भाव' में कौन-सा कारक है?
कर्ता कारक
कर्म कारक
अधिकरण कारक
संबोधन कारक
प्रश्न 10 काव्यांश में प्रयुक्त 'ज्वलित' शब्द में किस प्रत्यय का प्रयोग हुआ है?
लित
इत
ईत
अत
व्याकरण पर आधारित प्रश्न ( 11- 46 )
प्रश्न 11 'अनुशासन' शब्द में से उपसर्ग एवं मूल शब्द अलग अलग कीजिए-
अन + उशासन
अनु + शासन
अनुशा + आसन
अनुशा + सन
प्रश्न 12 उपसर्ग के कितने भेद होते हैं?
दो
तीन
चार
पांच
प्रश्न 13 'अध' उपसर्ग से बना शब्द है-
अधम
अधर्म
अधपका
आधार
प्रश्न 14 'प्रत्येक' शब्द में किस उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?
प्रति
प्रत्य
प्र
प्रत
प्रश्न 15 'खिलाड़ी' शब्द किस प्रत्यय से मिलकर बना है ?
खेल
आड़ी
ड़ी
लाड़ी
प्रश्न 16 'एरा' प्रत्यय से बना शब्द है-
लहरा
बहरा
लुटेरा
सवेरा
प्रश्न 17 'इतिहास' शब्द में 'इक' प्रत्यय लगने से क्या शब्द बनेगा?
इतिहासिक
ऐतिहासिक
एतिहासिक
ईतिहासिक
प्रश्न 18 'आवट' प्रत्यय से बना नवीन शब्द है-
घबराहट
कहावत
सजावट
दावत
प्रश्न 19 विशेषण शब्द जिस संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं, उसे क्या कहते हैं?
विशेष्य
प्रविशेषण

Answers

Answered by rajajigurjar18
0

Answer:

I don't know so please follow and mark as briliant

Answered by bhaveshvansh574
0

Answer:

धन के भोग से कैसा आनंद प्राप्त होता है ? *

Similar questions