Apharn ki gatna ke bich smwaad
Answers
Apharn ki gatna ke bich smwaad
संवाद सहयोगी, रुड़की: एक महिला समेत दो युवतियों का कार सवार बदमाशों ने सरेआम अपहरण का प्रयास किया। हालांकि लोगों के घेराबंदी करने पर आरोपी मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। परिजनों से मिले कार नंबर के आधार पर पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
घटनाक्रम के अनुसार अंबर तालाब निवासी एक महिला की बहन प्रीत विहार कॉलोनी में रहती है। बताया गया कि बुधवार की दोपहर महिला अपने पड़ोस में रहने वाली दो युवतियों को साथ लेकर अपनी बहन से मिलने के लिए प्रीतविहार कॉलोनी में गई थी। शाम के समय महिला दोनों युवतियों समेत पैदल ही वापस लौट रही थी। बताया गया कि तीनों महिलाएं जैसे ही गणेशपुर पुल के पास पहुंची तो एक कार उनके पीछे लग गई। कुछ दूरी तक कार सवार युवकों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। जैसे ही महिला नहर पटरी पर सुनसान जगह पर पहुंची तो आरोपियों ने महिलाओं के आगे कार रोक ली। इसके बाद आरोपियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें कार में खीचने का प्रयास किया। आरोपियों की हरकत देख महिलाओं ने शोर मचा दिया और अपने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। लेकिन इसी बीच वहां से कुछ लोग गुजरे और उन्होंने कार सवारों को घेर लिया। लोगों को देख आरोपी कार सवार वहां से फरार हो गए। इसी बीच महिलाओं ने कार का नंबर नोट कर लिया। कुछ देर बाद महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। गुरुवार को घटना की तहरीर गंगनहर पुलिस को दी गई है। साथ ही पुलिस को आरोपियों की कार का नंबर भी दिया गया है। पुलिस अब कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।