Hindi, asked by udaykumar9034858139, 7 months ago

अर्थालंकार किसे कहते हैं उदाहरण सहित लिखें​

Answers

Answered by kushwaharekha37
23

अर्थालंकार पांच प्रकार के होते हैं....

१. उपमा अलंकार

२. रूपक अलंकार

३. उत्प्रेक्षा अलंकार

४. मानवीयकरण अलंकार

५. अतिशयोक्ति अलंकार

उदाहरण:-

• नीलकमल से सुंदर नयन|

• हाय फूल सी कोमल बच्ची

हुई राख की थी ढेरी|

• हरिपद कोमल कमल से

• फैली खेतों में दूर तक मखमल की कोमल हरियाली|

• लड़की को दान में देते वक्त जैसे वही उसकी अंतिम पूंजी हो|

• वन-शारदी चंद्रिका-चादर ओढ़े|

• जलता है यह जीवन-पतंग|

• एक राम घनश्याम हित चातक तुलसीदास|

• मेघ आए बड़े बन-ठन के संवर के|

• आगे नदी पड़ी अपार , घोड़ा कैसे उतरे पार , राणा ने सोचा इस पार , तब तक चेतक था उस पार|

Arthalankar kee paribhasha

काव्य की शोभा बढ़ानेवाले तत्वों का अलंकार कहते है। अलंकार के मुख्य दो भेद है- शब्दालंकार और अर्थालंकार। जहाँ शब्दों में चमत्कार आ जाता है वहाँ शब्दालंकार तथा जहां अर्थ के कारण रमणीयता आ जाती है उसे अर्थालंकार कहते है।

Explanation:

Hope this help you.

If my answer helped you then please mark it as brainliest.....

Answered by bhatiamona
2

अर्थालंकार किसे कहते हैं उदाहरण सहित लिखें​ :

अर्थालंकार से तात्पर्य उन अलंकारों से होता है, काव्य में प्रयुक्त शब्द के स्थान पर उसका पर्याय के समानार्थी शब्द रखने पर भी चमत्कार बना रहता है। अर्थालंकार काव्य सौंदर्य में निहित होते हैं। अलंकारों में जो शब्द प्रयुक्त किया जाता है, उसके स्थान पर यदि अन्य कोई शब्द का समानार्थी शब्द किया जाए तो भी अलंकार का प्रभाव बना रहता है।

अर्थालंकार अनेक प्रकार के होते हैं, जिनके भेद इस तरह हैं :

  • रूपक अलंकार
  • अतिशयोक्ति अलंकार
  • उत्प्रेक्षा अलंकार
  • संदेह अलंकार
  • भ्रांतिमान अलंकार
  • विरोधाभास अलंकार
  • दृष्टान्त अलंकार
  • अन्योक्ति अलंकार

इसके अलावा अलंकार के अन्य कई भेद होते हैं। लेकिन यह भेद प्रमुख भेद हैं।

व्याख्या :

किसी काव्य के सौंदर्य बढ़ाने वाले अलंकृत शब्दों को ‘अलंकार’ कहते हैं। ऐसे शब्दों का उपयोग करके काव्य रोचक तथा श्रवणीय हो जाते हैं। अलंकार एक तरह से काव्य का आभूषण हैं, जो काव्य के सौंदर्य को बढ़ाते हैं। अलंकार के अनेक भेद होते हैं, जो कि इस प्रकार हैं, अनुप्रास अलंकार, यमक अलंकार, पुनरुक्ति अलंकार, विप्सा अलंकार, वक्रोक्ति अलंकार, श्लेष अलंकार, उपमा अलंकार, रूपक अलंकार, उत्प्रेक्षा अलंकार, दृष्टांत अलंकार, संदेह अलंकार, अतिशयोक्ति अलंकार आदि प्रमुख हैं।

#SPJ3

——————————————————————————————————————

कुछ और जानें :

https://brainly.in/question/16949970?msp_srt_exp=6

कोमल कलियां में किस अलंकार का प्रयोग हुआ है।

https://brainly.in/question/21867971

जीवन-रथ में कौन सा अलंकार है ?

Similar questions