Hindi, asked by lakshmianirudha, 6 months ago

अशोक चक्र का चित्र बनाइएऔर इसकी प्रत्येक तीली का अपना एक महत्व है।उसे समझाते हुए सचित्र वर्णन कीजिए और उनकी व्याख्या भी कीजिए । कृपया स्वच्छता और सुंदरता का ध्यान रखें। (अंक विभाजन)-प्रस्तुतीकरण(३) ,स्पष्टीकरण(३) , समय (२), विषय वस्तु (२)

Answers

Answered by rkharb5211
5

1. पहली तीली :- संयम (संयमित जीवन जीने की प्रेरणा देती है)

2. दूसरी तीली :- आरोग्य (निरोगी जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है)

3. तीसरी तीली :- शांति (देश में शांति व्यवस्था कायम रखने की सलाह)

4. चौथी तीली :- त्याग (देश एवं समाज के लिए त्याग की भावना का विकास)

5. पांचवीं तीली :- शील (व्यक्तिगत स्वभाव में शीलता की शिक्षा)

6. छठवीं तीली :- सेवा (देश एवं समाज की सेवा की शिक्षा)

7. सातवीं तीली :- क्षमा (मनुष्य एवं प्राणियों के प्रति क्षमा की भावना)

8. आठवीं तीली :- प्रेम (देश एवं समाज के प्रति प्रेम की भावना)

9. नौवीं तीली :- मैत्री (समाज में मैत्री की भावना)

10. दसवीं तीली :- बन्धुत्व (देश प्रेम एवं बंधुत्व को बढ़ावा देना)

11. ग्यारहवीं तीली :- संगठन (राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत रखना)

12. बारहवीं तीली :- कल्याण (देश व समाज के लिये कल्याणकारी कार्यों में भाग लेना)

13. तेरहवीं तीली :- समृद्धि (देश एवं समाज की समृद्धि में योगदान देना)

14. चौदहवीं तीली :- उद्योग (देश की औद्योगिक प्रगति में सहायता करना)

15. पंद्रहवीं तीली :- सुरक्षा (देश की सुरक्षा के लिए सदैव तैयार रहना)

16. सौलहवीं तीली :- नियम (निजी जिंदगी में नियम संयम से बर्ताव करना)

17. सत्रहवीं तीली :- समता (समता मूलक समाज की स्थापना करना)

18. अठारहवी तीली :- अर्थ (धन का सदुपयोग करना)

19. उन्नीसवीं तीली :- नीति (देश की नीति के प्रति निष्ठा रखना)

20. बीसवीं तीली :- न्याय (सभी के लिए न्याय की बात करना)

21. इक्कीसवीं तीली :- सहकार्य (आपस में मिलजुल कार्य करना)

22. बाईसवीं तीली :- कर्तव्य (अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना)

23. तेईसवी तीली :- अधिकार (अधिकारों का दुरूपयोग न करना)

24. चौबीसवीं तीली :- बुद्धिमत्ता (देश की समृधि के लिए स्वयं का बौद्धिक विकास करना)

Attachments:
Similar questions