Hindi, asked by golukatare77, 21 days ago

अथवा/OR
उत्तर भारत एवं दक्षिण भारत की नदियों की तुलना कीजिए




Answers

Answered by abhisheksurin118
1

Explanation:

हिमालय की नदियाँ गहरी घाटी एवं खड्ड युक्त हैं जबकि प्रायद्वीपीय नदियों की घाटियाँ चौड़ी और छिछली हैं।

– हिमालयी नदियाँ नौकागम्य हैं जबकि प्रायद्वीपीय नदियाँ इस दृष्टि से उपयोगी नही हैं।

– हिमालयी नदियों में वर्ष भर जल रहता है जबकि प्रायद्वीपीय नदियों में ग्रीष्म ऋतु में जल सूख जाता है।

– हिमालयी नदियाँ अपने साथ उत्तम चिकनी मिट्टी बहाकर लाती हैं और उपजाऊ मैदान बनाती हैं जबकि प्रायद्वीपीय नदियाँ चट्टानों से होकर बहती है अतः उपजाऊ मैदान नही बनाती।

– प्रायद्वीपीय नदियाँ हिमालयी नदियों की तुलना में अधिक प्रपात बनाती हैं।

– अधिकांश प्रायद्वीपीय नदियाँ सीधे समुद्र में जाकर मिलतीं हैं जबकि कई छोटी हिमालयी नदियाँ किसी मुख्य नदी की सहायक नदी बनकर उसमे मिल जाती हैं।

– प्रायद्वीपीय नदियाँ व हिमालयी नदियाँ जो बंगाल की खाड़ी में गिरतीं हैं, डेल्टा का निर्माण करतीं हैं जबकि अरब सागर में गिरने वाली प्रायद्वीपीय नदियाँ ज्वारनदमुख का निर्माण करतीं हैं

Answered by sanu90261
0

Explanation:

Home>

Class-9>

Social-Science>

Q 28

सामाजिक-विज्ञान

प्रश्न 28. उत्तर भारत एवं दक्षिण भारत की नदियों की तुलना कीजिए।

उत्तर- उत्तर भारत एवं दक्षिण भारत की नदियों का तुलनात्मक वर्णन अग्रलिखित प्रकार से किया जा सकता है—

उत्तर भारत की नदियाँ

दक्षिण भारत की नदियाँ

1. उत्तर भारत की नदियों के उद्गम हिमालय और प्रायद्वीपीय पठार के उत्तरी ढाल में स्थित हैं।

1. दक्षिण भारत की नदियों का उद्गम क्षेत्र पश्चिमी घाट, सतपुड़ा और प्राय द्वीपीय पठार है।

2. इनमें जल प्रपातों की संख्या कम है।

2. इनमें जल प्रपातों की संख्या अधिक है।

3. इनका उपयोग यातायात के लिए भी किया जाता है।

3. यातायात के लिए ये उपयोगी नहीं हैं।

4. ये नदियाँ गहरी घाटियों का निर्माण करती हैं।

4. ये चौड़ी घाटियों में प्रवाहित होती हैं।

5. इन नदियों के प्रवाह मार्ग में अनेक विसर्प हैं। प्रवाह धाराओं की दिशा भी बदलती रहती है।

5. इनमें विसर्प नहीं मिलते तथा ये सहज रूप से प्रवाहित होते हैं।

6. जल की प्राप्ति हिम और बर्फ से होती है।

6. इनका प्रवाह केवल वर्षा जल पर निर्भर करता है।

Similar questions