Geography, asked by ShreyaVijay4945, 9 months ago

अवर्गीकृत वन किसे कहते हैं?

Answers

Answered by shishir303
6

अवर्गीकृत वन से तात्पर्य उन वनों से होता है, जो किसी आरक्षित या संरक्षित वर्ग की श्रेणी में नही आते। ऐसे वन जिनका सरकार द्वारा अभी तक ये निर्धारण नही हुआ है कि वे वन आरक्षित वन की श्रेणी में रखे जायें या संरक्षित वन की श्रेणी में रखे जायें। ऐसे वनों को ‘अवर्गीकृत वनों’ कहते हैं।

 

व्याख्या ⦂

✎... भारतीय वन अधिनियम 1927 के आधार पर वनों को तीन श्रेणी में रखा गया है। आरक्षित वन, संरक्षित वन एवं अवर्गीकृत वन।

आरक्षित वन वे वन होते हैं, जिन की उपज का पूर्ण स्वामित्व या उसका कुछ भाग का अधिकार सरकार का होता है। संरक्षित वन वे वन होते हैं जो सरकार के स्वामित्व के तो होते हैं, लेकिन सरकार अपनी इच्छानुसार उनके उपयोग का अधिकार स्थानयी जनता या  समुदाय को दे देती है। अवर्गीकृत वन वे वन होते हैं जिनकी श्रेणी का निर्धारण अभी तक नहीं हुआ होता है। ये वन ना तो आरक्षित वन की श्रेणी में आते हैं और ना ही संरक्षित वन की श्रेणी में आते हैं। उनके वर्गीकरण की प्रक्रिया चल रही होती है।  

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Similar questions