Science, asked by js7949616, 7 months ago

*अवस्था परिवर्तन, रंग परिवर्तन, गैसों का उत्सर्जन तथा तापमान में परिवर्तन रासायनिक अभिक्रियाओं के मुख्य लक्षण हैं।*

1️⃣ हाँ
2️⃣ नहीं​

Answers

Answered by jadhavsakshma
1

Answer:

हॉ ...................

Answered by arindamswain738
0

Answer:

रासायनिक अभिक्रिया: रासायनिक परिवर्तन को रासायनिक अभिक्रिया भी कहते हैं। जिस परिवर्तन के फलस्वरूप किसी नये पदार्थ का निर्माण होता है उसे रासायनिक परिवर्तन कहते हैं। रासायनिक परिवर्तन को किसी भौतिक विधि द्वारा बदला नहीं जा सकता है। लेकिन कुछ रासायनिक परिवर्तनों को रासायनिक विधि द्वारा उलटा किया जा सकता है; यानि वे उत्क्रमणीय होती हैं। कई रासायनिक प्रतिक्रियाएँ अनुत्क्रमणीय होती हैं, यानि उन्हें बदला नहीं जा सकता है। रासायनिक अभिक्रिया के कुछ लक्षण निम्नलिखित हैं:

अवस्था में परिवर्तन

रंग में बदलाव

किसी गैस का बनना

तापमान में बदलाव

रासायनिक समीकरण

रासायनिक समीकरण में किसी भी अभिक्रिया को सरल चिह्नों द्वारा दिखाया जाता है। रासायनिक समीकरण की सहायता से किसी भी रासायनिक अभिक्रिया को लिखना और समझना आसान हो जाता है। किसी भी रासायनिक अभिक्रिया को वाक्य में लिखना बहुत ही जटिल होता है।

जब किसी रासायनिक अभिक्रिया को इस तरह लिखा जाता है कि उसके कारकों के चिह्नों का इस्तेमाल करते हुए सरल तरीके से लिखा जाये तो उसे रासायनिक समीकरण कहते हैं।

रासायनिक समीकरण को लिखने की विधि

किसी भी रासायनिक समीकरण को वर्ड इक्वेशन की तरह लिखा जा सकता है या फिर विभिन्न पदार्थों के सूत्रों की सहायता से। नीचे दिये गये उदाहरण में उस अभिक्रिया को दिखाया गया है जो मैग्नीशियम के फीते को हवा में जलाने से होती है।

मैग्नीशियम + ऑक्सीजन ⇨ मैग्नीशियम ऑक्साइड

अभिकारकों (Reactants) को तीरे की बाईं ओर लिखा जाता है और उत्पादों (products) को तीर की दाईं ओर। एक से अधिक पदार्थों की स्थिति में दो पदार्थों के बीच प्लस (+) का निशान लगाया जाता है। तीर की दिशा उत्पाद की दिशा में होती है और अभिक्रिया की दिशा को बताती है।

ऐसा हो सकता है कि वर्ड इक्वेशन लिखने और समझने में आसान लगता हो लेकिन इसमें स्पेलिंग की गलतियाँ होने की संभावना रहती है। वर्ड इक्वेशन बहुत लम्बे भी हो सकते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिये समीकरण लिखने के लिये सूत्रों का इस्तेमाल होता है। ऊपर दिये गये समीकरण को एक मानक रूप में निम्नलिखित तरीके से लिखा जा सकता है:

Mg + O2 ⇨ MgO

संतुलित समीकरण

जब हर तत्व (element) के परमाणुओं (atoms) की संख्या तीर की बाईं ओर तथा दाईं ओर समान होती है तो समीकरण को संतुलित समीकरण कहा जाता है। एक संतुलित समीकरण द्रव्यमानके संरक्षण के नियम (law of conservation of mass) का पालन करता है।

THANK YOU MARK ME AS BRAINLIST

Similar questions