Hindi, asked by pritamgolu515, 3 months ago

बाघ और तेंदुए के बीच में अंतर 10​

Answers

Answered by divya629
3

Explanation:

1). तेंदुआ (leopard)

तेंदुए (leopard) की छोटी टांगें और लंबा शरीर होता है। साथ मे इसके सर भी बड़ा होता है। तेंदुए (leopard) की खाल आम तौर पर नरम और मोटी होती है, जो पीठ के मुकाबले पेट पर ज्यादा नरम होती है। इसकी त्वचा का रंग हल्का पीला होता है और इसके शरीर पर काफी गहरे काले धब्बे होते हैं, लेकिन इसके निचले हिस्से की तरफ से और पैरों के हिस्सों की तरह सफेद रंग होता है और वहां काले धब्बे फीके पड़ जाते है।

तेंदुए (leopard) की शरीर पर ये काले धब्बे एक गुलाब की तरह का निशान बनाते हैं। साथ ही इसका पेट सफेद रंग का होता है और इसकी वलयदार पूंछ इसके शरीर से छोटी होती है। हर तेंदुए (leopard) में काले धब्बों का पैटर्न यूनिक होता है।

2). बाघ (tiger)

GK in Hindi General Knowledge आखिर में बात आती हैं बाघ (tiger) ती, तो इसकी पहचान करना भी बहुत आसान होती है। बाघ (tiger) का शरीर मांसल होता है, जिसमें शक्तिशाली आगे के हाथ माने जाते हैं। साथ ही इसका सिर बड़ा होता है और उनकी पूंछ जो उसके शरीर की लंबाई का लगभग आधा हिस्सा होती है। बाघ (tiger) का शरीर नारंगी रंग का होता है, जिसमें गहरे काले रंग की खड़ी धारियां होती हैं।

साथ ही इसके गले से नीचे का हिस्सा कई जगहों से सफेद होता है। अगर इनके शरीर की बनावट के बारे में बात की जाए तो वो शेर की तुलना में लंबे और काफी वजनदार होते हैं। वैसे देखा जाए तो तीनों ही जानवर काफी आकर्षण के केंद्र होते हैं लेकिन दूर-दूस से, क्योंकि उनके पास जाने पर आप उनके आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं।

Similar questions