Science, asked by maahira17, 9 months ago

बीजों के प्रकीर्ण, की विभिन्न विधियों का वर्णन कीजिए।

Answers

Answered by nikitasingh79
19

Answer:

Explanation:

बीजों के प्रकीर्ण, की विभिन्न विधियों का वर्णन निम्नलिखित हैं:

हवा द्वारा फैलाव:  

कुछ पौधों के बीज पंख युक्त, हल्के और बाल जैसी संरचनाएं युक्त बीज पवन द्वारा उठाकर दूर तक फैल जाते हैं।  

उदाहरण: डंडेलियन, मेपल, ड्रमस्टिक आदि।

 

पानी से फैलाव:  

पानी से फैलाव कुछ जलीय पौधों में होता है और कुछ में जो एक जल निकाय के पास बढ़ता है। वाटर लिली (कुमुद) के बीज तैरते हैं और इस तरह पानी द्वारा दूर तक फैल जाते हैं। नारियल के बीज आवरण स्पंजी और तंतुमय होता है ताकि पानी में आसानी से प्लवन कर सके।

 

जानवरों द्वारा फैलाव:  

कांटेदार बीज जिनमें हुक जैसे संरचनाएं होती हैं जंतुओं द्वारा दूर-दूर तक फैल जाते हैं।

उदाहरण : ज़ेंथियम, यूरेना, आदि  

 

फटने से फैलाव:  

कुछ पादपों के फल झटके के साथ फट जाते हैं और बीच प्रकीर्णित हो जाते हैं।

उदाहरण; लेडीफिंगर, अरंडी, बाल्सम, आदि।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ  (पादप में जनन ) के सभी प्रश्न उत्तर :

https://brainly.in/question/13287082#

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

पुष्पों में निषेचन का प्रक्रम किस प्रकार संपन्न होता है?

https://brainly.in/question/13297184#

 

स्व-परागण और पर-परागण के बीच अंतर बताइए।

https://brainly.in/question/13296844#

Answered by shahinahmed62718
11

Answer:

प्रकीर्णन एक सामान्य भौतिक प्रक्रिया है जिसमें कोई विकिरण (जैसे प्रकाश, एक्स-किरण आदि) माध्यम के किसी स्थानीय अनियमितता के कारण अपने सरलरेखीय मार्ग से विचलित किया जाता है। कणों का भी प्रकीर्णन होता है। आकाश का नीला रंग एवं सूर्योदय व सूर्यास्त के सुर्य की लालिमा प्रकीर्णन के कारण ही होती हैं ।

प्रकीर्णन का अर्थ फैलना है। सबसे अधिक प्रकीर्णन , सबसे कम तरंगदैध्र्य वाले वर्ण का होता है। अतः जब सूरज की किरणें वायुमंडल में प्रवेश करती है तो वायुमंडल में उपस्थित सूक्ष्म कण नीले वर्ण (अन्य छोटी तरंगदैध्र्य वाले वर्ण)को सबसे अधिक प्रकीर्णित करते हैं ,जिस कारण हमें आकाश का रंग नीला दिखाई देता है।।

Explanation:

Similar questions