बोली किसे कहते है? यह उपभाषा से कैसे भिन्न है
Answers
Answer:
बोली की परिभाषा इन हिंदी
किसी भी भाषा को क्षेत्रीय रूप में बोला जाता है वह बोली कहलाता है। बोली भाषा का ही एक रूप है| भाषा के सबसे छोटे व सीमित रूप को बोली कहा जाता है। हर जगह लोग अपनी -अपनी बोली बोलते है | बोली सब जगह अलग-अलग होती है | बोली से हम अपने विचारों और शब्दों को एक दूसरे के साथ व्यक्त कर सकते है |
बोली उपभाषा से इसलिए भिन्न है:
बोली छोटे क्षेत्र में बोली जाने वाली भाषा बोली कहलाती है। बोली में साहित्य रचना नहीं होती है।
अगर किसी बोली में साहित्य रचना होने लगती है और क्षेत्र का विकास हो जाता है तो वह बोली न रहकर उपभाषा बन जाती है। उपभाषा किसी भाषा के ऐसे विशेष रूप को बोलते हैं जिसे उस भाषा के बोलने वाले लोगों में एक भिन्न समुदाय प्रयोग करता हो। अकसर 'उपभाषा' किसी भाषा के क्षेत्रीय प्रकारों को कहा जाता है|
जैसे छत्तीसगढ़ी, हरयाणवी, मारवाड़ी, ब्रजबोली और खड़ीबोली हिन्दी की कुछ क्षेत्रीय उपभाषाएँ हैं।
Answer:
बोली छोटे क्षेत्र में बोली जाने वाली भाषा बोली कहलाती है।