Hindi, asked by SHRAVANI1303, 8 months ago

बिल्ली पालने के फायदे और नुकसान , इस विषय पर अपने विचार लिखिए -​

Answers

Answered by KRPS500
9

Answer:

मानव सभ्यता की शुरुआत में जिन कारणों से कुत्तों को पालतू बनाया गया था ल‍गभग उन्हीं कारणों से मनुष्यों ने अपने लाभ के लिए बिल्लियों को पालतू बनाया था। खेती के प्रारंभिक दिनों में लोगों को कई विभिन्न कारणों से नुकसान हो जाता था। चूहे उसकी फसलों को खा जाते थे और घरों की बहुत सारी चीजों को बरबाद कर देते थे।

चूहों के अलावा सांप, उल्लू और बिल्लियों जैसे प्राणी भी थे। इन प्राणियों में बिल्लियां सबसे ज्यादा मित्रवत थीं और उन्होंने मनुष्यों के साथ रहना शुरू कर दिया। कीड़े-मकोड़ों को नष्ट करने की क्षमता के कारण उन्हें मनुष्यों की रिहायशी ‍बस्तियों में आसानी से शरण मिली।

* बि‍ल्ली को करीब 10 हजार वर्ष पहले अफ्रीकी जंगली बिल्ली से पालतू बनाया गया था। यह शुरुआत मध्य-पूर्व में हुई थी और बाद में सारी दुनिया में फैल गई और बिल्ली एक बार घर में आई तो घरेलू बनकर रह गई। दुनिया की कुछ संस्कृतियों में इसे देवताओं की तरह पूजा जाता है तो कुछ में इन्हें बुराई का प्रतीक माना जाता है।

* जिन लोगों के घरों में मादा बिल्ली रहती है, शायद उन्हें भी इसके उत्तेजित होने के बारे में जानकारी नहीं होती है। इतना ही नहीं, इनकी इच्छाशक्ति के कारण इन्हें जबर्दस्त तकलीफ से भी गुजरना पड़ता है। अपने प्रेमियों से मिलने के लिए यह आवाज लगाती है ‍और नर बिल्लियों को इसके साथ समागम करने का मौका मिलता है।

लेकिन नर और मादा बिल्ली का वास्तविक सेक्स बहुत ही तकलीफदेह होता है। सेक्स के दौरान मादा बहुत ही तकलीफों से भरी आवाजें निकालती है, क्योंकि नर बिल्ली का लिंग कोई सुखद अंग नहीं होता है वरन एक तरह का ऐसा हुक होता है, जो कि मध्यकाल में यातना देने के लिए बनाया गया हो। यह किराटिन से बना एक ऐसा फिश हुक होता है, जो कि जोर से खींचे जाने पर मादा को और भी अधिक तकलीफ देता है। यह हुक मादा बिल्ली की वैजाइनल कैनाल को भेद देता है और इसके बाद ही वह गर्भधारण करने की स्थिति में आ पाती है।

* इसी तरह से बिल्ली के नाखूनों का काटा जाना भी बहुत तकलीफदेह होता है। चूंकि भारत और अन्य देशों में नाखून काटे जाने को लेकर कोई नियम-कानून नहीं है और न ही जरूरी समझा जाता है कि बिल्ली के नाखूनों को काटने के लिए पशु चिकित्सक की मदद ली जाए।

* अमेरिका जैसे देशों में बिल्ली के नाखूनों को काटने के लिए सर्जरी की जाती है। पशु चिकित्सक बिल्ली की उंगली के आखिरी भाग को ही निकाल देता है। यह समझिए कि आपके नाखून काटने के लिए आपकी उंगलियों का पहला पोर ही काट दिया जाए।

Answered by junali007
4

Answer:

okk.

Billi palne ke fayde....ek pyara dost milta hai.

chuhe nahi hote

Billi palne ke nuksan....woh hr cheez fad dete hai.

woh nakhun bhi marte hai jisko hm kat nahi sakte.

billiyo ke bal girte hai jisse asthma ho sakta hai..

Similar questions