Hindi, asked by nir3ajangullumpy, 1 year ago

बैल पर निबंध विस्तार से कृपया कर ज्यादा लिखें|

Answers

Answered by Chirpy
253

             बैल मनुष्य का मित्र है। वह एक पालतू पशु है जिसे ज्यादातर सामान ढोने के लिए उपयोग करते हैं। बैलगाड़ी भारत में सभी जगह दिखाई देती है। खास तौर से गावों और छोटे शहरों में वह बहुत प्रचलित है। बड़े शहरों में भी वह सस्ते वाहन की तरह उपयोग करी जाती है।

             तकनीकी विकास के पश्चात भी बैलगाड़ी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मेलों में आप देखेंगे की लोग आने जाने के लिए उसी का उपयोग करते हैं।

              किसानों के लिए बैल अत्यंत आवश्यक है। वे बैलों के साथ हल चलाकर अपना खेत जोतते हैं। इसलिए खेती के लिए बैल का बहुत महत्व है। बैल को धान को अलग करने और सिंचाई व पीसने के यंत्रों को चलाने के लिए भी उपयोग करते हैं। बैल द्वारा कृषि में किये गए योगदान के आधार पर हम उसे किसान का सहयोगी कह सकते हैं।   

             अन्य पशुओं की तुलना में बैल अधिक भोझा, ज्यादा देर तक खींच सकते हैं। वे घोड़े की तुलना में मंद गति से चलते हैं पर अधिक परिश्रमी होते हैं।

             बैल अपने मालिक से अधिक प्रेम भी करते हैं। आपने दो बैलों की कथा, कहानी पढ़ी होगी। वह एक किसान, झूरी और उसके दो बैल, हीरा और मोती की कहानी है।

            इस प्रकार हम देखते हैं कि बैल एक बहुत उपयोगी पशु है।



Answered by awarevijay90
9

Answer:

what term is used for the imaginary east -west horizontal lines on the earth?

Similar questions