Social Sciences, asked by shailendrasingh59, 2 months ago

बोल्शेविको ने अक्टूबर क्रांति के फौरन बाद कौन कौन से प्रमुख परिवर्तन किए?
किन्ही चार बिन्दुओं को लिखिए​

Answers

Answered by Anonymous
3

Answer:

बोल्शेविकों ने अक्तूबर क्रांति के फ़ौरन बाद निम्नलिखित प्रमुख परिवर्तन किए :  

Explanation:

(क) नवंबर 1917 में अधिकांश लोग तथा बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर दिया गया । फल स्वरुप इन का स्वामित्व एवं प्रबंधन सरकार के हाथों में आ गया।  

(ख) भूमि को सामाजिक संपत्ति घोषित कर दिया गया। किसानों को अनुमति दे दी गई कि वे सरदारों तथा जागीरदारों की भूमि पर कब्ज़ा कर ले।

(ग) बड़े मकानों का परिवार की आवश्यकताओं के अनुसार बंटवारा कर दिया गया।

(घ) निरंकुश तंत्र द्वारा दी गई पुरानी उपाधियों के प्रयोग पर रोक लगा दी गई । सेना तथा सरकारी अधिकारियों के लिए नई वर्दी निश्चित कर दी गई।

(ड़) बोल्शेविक पार्टी का नाम बदलकर राष्ट्रीय कम्युनिस्ट पार्टी रख दिया गया।

(च) व्यापार संघ ऊपर नई पार्टी का नियंत्रण स्थापित कर दिया गया।

(छ) गुप्त चर पुलिस चेका को  ओगपु तथा नकविड  के नाम दिए गए । इन्हें बोल्शेविकों  की आलोचना करने वाले लोगों को दंडित करने का अधिकार दिया गया।

(ज) मार्च 1918, में अपनी ही पार्टी के विरोध के बावजूद बोल्शेविकों ने ब्रेस्ट लिटोवस्क में जर्मनी से शांति संधि कर ली

Similar questions