Hindi, asked by apurvsharma575pefp9x, 7 months ago

बारे उजियारो करे बढे अंधेरो होय -पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?​

Answers

Answered by shailajavyas
16

Answer:

जो रहीम गति दीप की ,कुल कपूत गति सोय |

बारे उजियारो करै , बढ़े अँधेरो होय ||  

इन पंक्तियों में श्लेष अलंकार है | इस दोहे में बारे का एक अर्थ है "बचपन में "और दूसरा अर्थ है "जलाने पर "

इसी तरह बढ़े का एक अर्थ है  "बड़ा होने पर "और दूसरा अर्थ है "बुझने पर "

{विशेष :- परिभाषा  -  "श्लेष " का अर्थ है 'चिपकना  ' जहाँ एक शब्द एक ही बार प्रयुक्त होने पर दो अर्थ दे वहाँ श्लेष अलंकार होता है | दूसरे  शब्दों में जहाँ एक ही शब्द से दो अर्थ चिपके हो वहाँ श्लेष  अलंकार होता है |  

रहीम के इस दोहे का अर्थ इस प्रकार है  :-  दीपक और कपूत (बुरा पुत्र )का चरित्र या गति एक जैसी होती है | दोनो ही आरंभिक अवस्था में उजाला अर्थात अच्छे लगते है किन्तु जैसे ही उत्तरावस्था में प्रवेश करते है अंधकार फैला देते है | }

Answered by sanjeetjaat44
0

Answer:

give the answer of this answer please

Similar questions