Social Sciences, asked by shwetajaiswal3333, 6 months ago

बिस्मार्क जर्मनी का चांसलर कब बना​

Answers

Answered by shishir303
3

बिस्मार्क जर्मनी का चांसलर सन् 1862 में बना।

व्याख्या ⦂

✎...   बिस्मार्क एक सफल कूटनीतिज्ञ और राजनेता था, जिसने जर्मनी के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बिस्मार्क जर्मन साम्राज्य चांसलर था। अपने समय में वह यूरोप का सबसे प्रभावी नेता भी था। उसके कूटनीतिक प्रयासों ने ही जर्मनी को यूरोप की सबसे प्रमुख शक्ति बना दिया था। बिस्मार्क की सबसे बड़ी कूटनीति ऑस्ट्रिया और रूस के साथ तीन राष्ट्रों का एक संघ बनाना और फ्रांस को यूरोपीय राजनीति में अलग-थलग करना था।

बिस्मार्क का पूरा नाम ‘ओटो एडुअर्ड लिओपोल्ड बिस्मार्क’ था, ने जर्मनी के एकीकरण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जर्मनी के एकीकरण के पश्चात वह जर्मन साम्राज्य का प्रथम चांसलर भी बना था।  

बिस्मार्क ने कालीन यूरोप के अनेक जर्मनभाषी राज्यों को मिलाकर जर्मनी के एकीकरण को मूर्तरूप दिया। इन सभी राज्यों में प्रशा राज्य सबसे अधिक शक्तिशाली राज्य था। बिस्मार्क प्रशा राज्य के शासक विलियम प्रथम का प्रधामंत्री था। उस समय के मध्य यूरोप के राज्यों जैसे प्रशा, बेवोरिया, सैक्सोनी आदि को मिलाकर एक शक्तिशाली जर्मन राष्ट का 1871 ईस्वी में उदय हुआ। बिस्मार्क ने त्रि-सम्राटों के संघ का निर्माण किया। जिसमें ऑस्ट्रिया, रूस तथा जर्मनी शामिल थे और इन दोनों देशों के साथ बहुत अच्छे संबंध ना होने के बावजूद उसने यूरोप में शांति और समाजवादी आंदोलन का हवाला देकर त्रि-राष्ट्र संघ का निर्माण किया।

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Answered by ghoshpravat81
1

Answer:

बिस्मार्क जर्मनी का पहला चांसलर कब bon

Similar questions