Science, asked by himanichouhan878, 3 months ago

बंद तथा खुले स्तरीकरण में क्या अन्तर है​

Answers

Answered by shishir303
2

बंद तथा खुले स्तरीकरण में निम्नलिखित अंतर है...

बंद स्तरीकरण : बंद स्तरीकरण वाली समाज व्यवस्था में समूह जातियों में बटा होता है, जो पूरी तरह से बंद होते हैं। इसका तात्पर्य यह होता है कि व्यक्ति के समूह का निर्धारण उसके जन्म या उसकी आनुवंशिकता के अनुसार होता है। यह उसकी पहचान होती है जो वह अपने पूरे जीवनभर बदल नहीं सकता क्योंकि ऐसे व्यक्ति के समूह की सदस्यता जन्म पर आधारित होती है। इस तरह के स्तरीकरण को ‘बंद स्तरीकरण’ कहते हैं।

खुला स्तरीकरण : खुला स्तरीकरण वर्ग व्यवस्था से संबंधित होता है। जिसमें समूह की सदस्यता जन्म या आनुवंशिकता के आधार पर नहीं होकर गुण तथा योग्यता के आधार पर होता है। खुले स्तरीकरण वाले समूह में व्यक्ति पूरे जीवन किसी एक समूह का सदस्य हो ऐसा आवश्यक नहीं है। उसके समूह की सदस्यता का निर्धारण पूरे जीवन भर के लिए नहीं होता। अपनी योग्यता व गुणों के आधार पर वह किसी अन्य समूह का सदस्य भी बन सकता है। इस तरह का स्तरीकरण ‘खुला स्तरीकरण’ कहलाता है।

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Similar questions