Hindi, asked by diyapatelgujarat, 5 months ago

" बुद्धि का बराबर उपयोग करने वाले का नाम अमर हो गया है । ” पाठ के आधार पर ८०-१०० शब्दों में स्पष्ट कीजिए ।


Answers

Answered by shishir303
0

बुद्धि का बराबर उपयोग करने वाले का नाम इतिहास में अमर हो गया है, क्योंकि जो बुद्धि का सही दृष्टि से उपयोग करता है, वह सोना और मिट्टी के अंतर की परख कर लेता है। जिस आदमी के पास बुद्धि है, विवेक है वह सही और गलत की पहचान सहजता से कर सकता है। जिस तरह हर पीली वस्तु सोना नहीं होती और उसकी पहचान के लिए बुद्धि की आवश्यकता होती है। धन होना भी संपत्ति और समृद्ध होने का सूचक नहीं है। इस संसार में धन से भी अधिक मूल्यवान बातें हैं। जिस व्यक्ति के पास बुद्धि होती है, जिसने अपनी बुद्धि का सही उपयोग किया है वह इन मूल्यवान बातों को भी समझ सकता है।

जहाँ सोना एक बेहद मूल्यवान धातु है, जो संपन्नता और समृद्धता का प्रतीक है। लेकिन सोना से भी अधिक मूल्यवान चीजें हैं। जैसे पारस पत्थर किसी को सोना बना सकता है, तो पारा सोने से भी अधिक मूल्यवान है। पारस पत्थर से भी अधिक मूल्यवान और चीजें हैं। व्यक्ति के गुण, शिक्षा, चरित्र, आचरण आदि सब धन से भी अधिका मूल्यवान है, जिनके आगे किसी भी धन का कोई महत्व नहीं।

इसलिए जिसके पास बुद्धि होती है वह अपने सद्गुणों और दुर्गुणों में अंतर समझ सकता है और सद्गुणों को अपनाता है। जो व्यक्ति सद्गुणओं को अपनाता है, वही सच्चे मार्ग पर चल सकता है और उसी का नाम इतिहास में अमर हुआ है।

☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼

Similar questions