Hindi, asked by neerajdahariya2, 9 months ago

बादल को घिरते देखा है कविता के प्राकृतिक चित्रण का आप 4 बिंदुओं में वर्णन कीजिए​

Answers

Answered by anshu465361
26

Explanation:

''बादल को घिरते देखा है'' कविता के प्रकृति चित्र के बिंदुए निम्नलिखित हैं-

1. हिमालय की ऊँची- ऊँची हिमाच्छादित श्वेत- स्वच्छ शिखरों पर उमडते काले-भूरे बादल, अत्यंत सुंदर लगते हैं।

2. हिमपात होने पर मानसरोवर में खिले हुए कमल की रक्त-श्वेत पंखुड़ियाँ हिम-कणों से सज्जित हो जाती है।

3. प्रातः कालीन सूर्य की सुनहरे किरणों से सुवर्णमयी आभा से युक्त हो द्विगुणित शोभा से युक्त हो जाती हैं। इन्हीं हिमाच्छादित ऊँची-ऊँची दुर्गम घाटियों में अपनी ही नाभि में सन्निहित कस्तूरी की सुगंध से मस्त होकर कस्तूरी मृग इधर-उधर भागते हुए शोभायमान होतें हैं।

4. चकवा-चकई पक्षियों का समूह सूर्योदय सह रात्रि-कालीन विरह दु:ख से मुक्त होकर प्रसन्नचित्त खुशी का अनुभव करते हुए दिखाई देते हैं।

Similar questions