बादशाह अकबर ने बीरबल से किसका प्रबंध करने को कहा? *
Answers
बादशाह अकबर ने बीरबल को हरे घोड़े का प्रबंध करने के लिए कहा था।
बादशाह अकबर बीरबल की बुद्धिमानी की परीक्षा लेना चाहता था, इसलिए बादशाह अकबर ने बीरबल से कहा कि वह संसार में जहाँ कहीं भी हरे रंग का घोड़ा हो उसे लाकर दे। अकबर ने घोड़े का प्रबंध करने के लिए एक सप्ताह का समय भी दिया। बीरबल ने बादशाह का आदेश स्वीकार कर लिया और हरे घोड़े की तलाश में दर-दर घूमा और आठवें दिन बादशाह के पास आकर बोलता है कि हरे रंग का घोड़ा मिल गया है लेकिन उस घोड़े को देखने के लिए बादशाह को उसके मालिक की दो शर्तें माननी पड़ेगी। पहली शर्त यह है कि घोड़े को लेने स्वयं जाना पड़ेगा तथा दूसरी शर्त यह है कि घोड़े का रंग दूसरे घोड़ों से अलग है। इसलिए उसे देखने का दिन भी अलग होना चाहिए। ये दिन सप्ताह के सात दिन से अलग कोई भी दिन हो सकता है। बादशाह अकबर के पास बीरबल की बात का कोई जवाब नहीं था। इस तरह बादशाह द्वारा घोड़े के प्रबंध की बात को अजब मांग को अपनी चतुराई द्वारा पूरा कर दिया।