Hindi, asked by chetanshi88, 9 months ago

baarish ke paani sanrakshan hetu vigyapan with picture​

Answers

Answered by abhaydash84
5

you go on Google and search ok follow me mark as a brainlist.

Answered by shishir303
4

                         वर्षा के पानी संरक्षण के लिये विज्ञापन

जल है तो आपका कल है,

जल है तो आपका जीवन है,

जल है तो आपका भविष्य है,

बिना जल के इस दुनिया में सब कुछ सूना है..

इसलिये जल को बचायें...देश बचायें....प्रकृति बचायें...

क्या आपने अपने घर वर्षा का जल संचय किया...

वर्षा का जल संचय आज के समय की मांग है, मीठे पानी स्रोत निरंतर कम होते जा रहे हैं, ऐसे में आवश्यक हो जाता है कि हम पानी के नये स्रोतों को तलाशें।

वर्षा का जल संग्रहण इस दिशा में एक सार्थक कदम है, आप अपने घर में वर्षा का जल संग्रहण करें।

क्या आपने अपने घर में वर्षा जल संग्रहण सिस्टम लगवाया? यदि नही तो आज ही अपने घर में छत पर या घर की खाली भूमि पर ये सिस्टम लगवाकर आज से  ही वर्षा का जल संग्रहण शुरू कर दें।

वर्षा जल संग्रहण के लाभ...

  • वर्षा के जल संग्रहण से आपकी पानी की जरूरतें पूरी होगी।
  • आपके आस पास की भूमि का अंदरूनी जल स्तर बढे़गा।
  • वर्षा का पानी व्यर्थ बर्बाद होकर नाली में नही बहेगा।
  • आपको जल का महत्व पता चलेगा, जिससे आप जल को बेकार बर्बाद नही करेंगे।

वर्षा जल संग्रहण सिस्टम अपने घर में लगवाने हेतु व अधिक जानकारी के लिये जल विभाग से संपर्क करें....

जल विभाग द्वारा जनहित में जारी

Attachments:
Similar questions