Hindi, asked by swetaoff1st, 6 months ago

badminton on Hindi passage​

Answers

Answered by Gulj
1

Answer:

Mark me the best and l will follow you

Explanation:

बैडमिंटन दो लोगों के बीच खेले जाने वाला खेल है जिसमे एक शटलकॉक को शटल की सहायता से नीचे नहीं गिरने दिया जाता। इसे घर के अंदर गार्डन एरिया में भी खेला जा सकता है, या फिर बैडमिंटन कोर्ट में। देखा जाये तो इस खेल में ज्यदा नियम नहीं है और तो और लोग इसमें अपनी सहूलियत के हिसाब से अपने नियम बना लेते हैंl

इतिहास के पन्नों पर बैडमिंटन की शुरुआत ब्रिटिश भारत में माना गया है और इसे ज्यादा तर कुलीन वर्ग के लोग खेला करते थे। और भारत से बहार ये उन अंग्रेज अधिकारियों के साथ गया जो रिटायर होने के बाद भारत से चले गए और जहाँ गए इस खेल को भी लेते गए। और धीरे धीरे खेल के नियमों में परिवर्तन होने लगे और शटलकॉक एवं शटल में भी कई बदलाव आये।

हर खेल में समय के अनुसार परिवर्तन आते रहते हैं और बैडमिंटन भी इससे अछुता नहीं है। पहले केवल शटल और शटलकॉक था फिर अंग्रेजों ने उसमे नेट जोड़ा। इसी तरह इस खेल में बदलाव आते गए और लोग आज जब इस खेल को खेलते हैं तो अग्रीम आनंद का अनुभव करते हैं।

यह कहना गलत नहीं होगा की यह एक लोक प्रिय खेल है और हर कोई इसे खेलना बहुत पसंद करता है। खास तौर से सर्दियों के मौसम में लोग इसे खेलना पसंद करते हैं। बच्चे ही नहीं बड़े भी इस खेल हो बड़े चाव से खेलते हैं। बैडमिंटन को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त है और हर वर्ष विभिन्न देशों द्वारा कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसे ओलिंपिक में भी स्थान प्राप्त है। पी. वी. सिंधु, साइना नेहवाल, और श्रीकांत भारत के कुछ प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

Answered by sundarvel062014
0

Explanation:

i hope it help you

Make me brainliest

Attachments:
Similar questions