Hindi, asked by shallugulati5541, 9 months ago

Balanced diet paragraph​ in hindi

Answers

Answered by NoVa0p
1

Answer:

भोजन हमारे जीवन की जरूरत है। भोजन है तो हम हैं, भोजन से ही हमें ऊर्जा मिलती है और उस ऊर्जा से हम अपने दिन भर के काम करते हैं; अथार्त जीवन व्यापन करते हैं। भोजन से ही हमारा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बना रहता है। पर क्या केवल भोजन खाना ही पर्याप्त है ?? जवाब होगा, नहीं !!!

हमें अगर स्वस्थ रहना है, तो संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। अब यह संतुलित आहार क्या होता है ?? संतुलित आहार की परिभाषा होगी- ऐसा भोजन या आहार जिसमें सभी पोषक तत्व संतुलित मात्रा में हो। पोषक तत्व वह तत्व होते हैं जो खाद्य पदार्थों में पाए जाते हैं, अर्थात इन के सेवन से ही हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

Similar questions