Hindi, asked by nimitchauhan54, 6 months ago

batsalya ras kavita​

Answers

Answered by Anonymous
18

Answer:

\huge\underline\bold{ANSWER:-}

मां न होती तो इस धरा का विस्तार न होता।

मां न होती तो सृष्टि का सरोकार न होता।

मां न होती तो स्नेह का आंचल न होता।

मां न होती तो वात्सल्य का बादल न होता।

मां न होती तो चलना कौन सिखाता।

मां न होती तो लपक गोदी कौन उठाता।

मां न होती तो न शिक्षा न संस्कार होते।

मां न होती तो जगत के व्यवहार न होते।

मां न होती तो ये धड़कता दिल न होता।

मां न होती तो हमारा सुनहरा कल न होता।

मां न होती तो हौसलें हम हार जाते।

मां न होती तो भमों से कैसे पार पाते।

मां न होती तो बद वक्त कैसे निकलता।

मां न होती तो कठिन संघर्ष कैसे टलता।

मां न होती तो दुआएं कौन देता।

मां न होती तो बलाएं कौन लेता।

मां न होती तो हर पल कहर था।

मां न होती तो ये जीवन जहर था।

मां न होती तो सूरज कैसे निकलता।

मां न होती तो चांद कैसे ढलता।

मां न होती तो जीवन का अंकुरण न होता।

मां न होती तो चेतना का संचरण न होता।

मां न होती तो क्या सीमा पर वीर होते।

मां न होती तो क्या सैनिक रणधीर होते है।

मां न होती तो न ये फूल होते न लताएं।

मां न होती तो व्यर्थ होती ये वीथिकाएं।

मां न होती तो न बहन होती न भाई होते।

मां न होती तो सभी रिश्ते सड़कों पे रोते।

मां न होती तो तो न कृष्ण होते न राम होते।

मां न होती तो न ये धर्म तीरथ धाम होते

मां न होती तो न कोई पैगम्बर न भगवान होते।

मां न होती तो बुत से बेजान सभी इन्सान होते।

मां न होती तो ये मौत ‍सर पे सोती।

मां न होती तो ये पीर पर्वत-सी होती।

Similar questions