English, asked by komal5915, 9 months ago

benaliyam beach ki visheshta hai please fast fast​

Answers

Answered by 10522014
2

Answer:

कलंगुट बीच गोवा के सबसे लोकप्रिय समुद्र तटों में से एक हैं और यह कलंगुट शहर में स्थित है। यह उत्तरी गोवा का सबसे बड़ा समुद्री तट भी है। खासकर नवंबर और दिसंबर के महीनों में दुनिया भर से हजारों की तादाद में पर्यटकों द्वारा देखा गया स्थान हैं। यहां विभिन प्रकार की गतिवधियां देखने को मिलती हैं। यह बीच गोवा की राजधानी पणजी से मात्र 15 कि.मी. की दूरी पर स्थित हैं। कैलंगुट बीच उत्तरी गोवा का सबसे लंबा समुद्र तट है और यह कैंडोलिम से बागा तक फैला हुआ है। कलंगुट बीच उत्तर में अन्य समुद्र तटों जैसे कि कैंडोलिम, बागा, अंजुना, अगुआड़ा और कई अन्य स्थानों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। कलंगुट बीच का नाम गोवा के सबसे व्यस्त और व्यावसायिक समुद्र तटों में सुमार हैं। यह बीच अपने वाटर स्पोर्ट, पैरासेलिंग, वाटर सर्फिंग, बानाना राइड और जेट स्कीइंग के लिए भी प्रसिद्ध है।

अंजुना बीच गोवा का सबसे लोकप्रिय समुद्र तट नहीं है लेकिन यह हिप्पी संस्कृति को लंबे समय से देख रहा है। अंजुना बीच का पिस्सू बाजार अभी भी नंबर एक बाजार है। विदेशी पर्यटकों के मध्य अंजुना बीच सबसे प्रसिद्ध बीच हैं। अंजुना बीच का समुद्र तट बैक-पैकर्स, लॉन्ग-स्टेयर्स, हिप्पी लोगों के बीच ज्यादा प्रसिद्ध है, और जो रुकने के लिए सस्ते गेस्टहाउस की तलाश में रहते हैं। पणजी के पास 21 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अंजुना बीच उत्तरी गोवा के सबसे लोकप्रिय समुद्र तटों में से एक है।अंजुना बीच ओजरान के गहने के लिए जाना जाता है। जब आप यहां मौजूद होते हैं तो आप दुनिया भर से यहां आए पर्यटकों से मैल-जोल बढाना भी पसंद करते हैं। अंजुना बीच पर ट्रान्स संगीत में अपने आपको मग्न होते हुए देखेंगे और समुद्र तट पर होने वाले साहसिक खेलो में भागीदार बनकर आप लुत्फ उठा सकते हैं। इस तरह की गतिविधियां गोवा के अंजुना बीच को सबसे लोकप्रिय बनाती हैं। अंजुना बीच पर 80 फीट उंचे टॉवर से बंजी जंपिंग, पैराग्लाइडिंग और विंडसर्फिंग जैसे आकर्षित वाटर स्पोर्ट्स के साथ अंजुना बीच की यात्रा शानदार हो जाती है। यदि पम्पिंग संगीत, गोअन कॉकटेल व्यंजनों के साथ बीच के फ्रंट डाइनिंग आपकी पसंद कॉलिंग है तो समुद्र तट पर प्रसिद्ध कर्टलीज पर जाएं।

बेनौलिम बीच गोवा के दक्षिण में स्थित कोल्वा बीच से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक खूबसूरत बीच हैं। यह गोवा आकर्षित समुद्र तटो में से एक हैं और पर्यटक यहा अपनी छुट्टियां बिताने के लिए आते हैं। बेनौलिम बीच पर बने मंदिर और प्राचीन चर्च के अलावा घरों में पुर्तगालियों द्वारा की गयी खूबसूरत वास्तुकला की झलक देखने को मिलती हैं। बेनौलिम बीच पर लगी हुयी कुर्सियों पर बैठकर यहां के खूबसूरत सनसेट का नजारा देखते ही बनता हैं। पर्यटकों के लिए यहा की गतिविधियों जैसे स्नोर्केलिंग, पैरासेलिंग, जेट स्कीइंग और विंडसर्फिंग जैसे वाटरस्पोर्ट्स का भी आनंद लेने का अद्भुत अनुभव होता सकते हैं।अन्य समुद्री तटो की तुलना में पार्टियों आदि के लिए बेनौलिम बीच बहुत शांत हैं। यह समुद्र तट डॉल्फिन स्पॉटिंग पर जाने वाले लोगो के लिए एक खूबसूरत विकल्प हैं। स्थानीय लोग मत्स्य पालन का व्यवसाय भी यही से करते हैं। यहा कई रेस्तरां और शैक बने हुए है, इस तट पर स्वादिष्ट समुद्री भोजन की महक आपको दीवाना बना देगी। बुलफाइटिंग यहां कि एक लोकप्रिय घटना है, जो यहां के चावल के खेतों में होती हुयी देखी जा सकती है। बोनांजा मेला हर रविवार को आयोजित किया जाता हैं। यहां की लाइव संगीत और नृत्य पार्टियां पर्यटकों के मध्य अतिप्रिय हैं।

plz mark it as the brainliest

Similar questions