Hindi, asked by devapriyapramod5826, 10 months ago

Beti bachao beti padhao alekh

Answers

Answered by Tejaswi2468
5

Answer:

Explanationबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ (इसका अर्थ है लड़कियों को बचाना और शिक्षित करना) योजना की शुरुआत भारतीय सरकार द्वारा 2015 के जनवरी महीने में हुई। इस योजना का मकसद भारतीय समाज में लड़कियों और महिलाओं के लिये कल्याणकारी कार्यों की कुशलता को बढ़ाने के साथ-साथ लोगों के बीच जागरुकता उत्पन्न करने के लिये भी है। इस योजना के लिये 100 करोड़ की शुरुआती पूँजी की आवश्यकता थी।

इस योजना की शुरुआत की जरुरत 2001 के सेंसस के आँकड़ों के अनुसार हुई, जिसके तहत हमारे देश में 0 से 6 साल के बीच का लिंगानुपात हर 1000 लड़कों पर 927 लड़कियों का था। इसके बाद इसमें 2011 में और गिरावट देखी गयी तथा अब आँकड़ा 1000 लड़कों पर 918 लड़कियों तक पहुँच चुका था। 2012 में यूनिसेफ द्वारा पूरे विश्वभर में 195 देशों में भारत का स्थान 41वाँ था इसी वजह से भारत में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के प्रति लोगों की जागरुकता जरुरी हो गयी। ये योजना कन्या भ्रूण हत्या को जड़ से मिटाने के लिये लोगों से आह्वन भी करती है।

Answered by KrystaCort
4

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ।

Explanation:

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ यह योजना 22 जनवरी 2015 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा की गई पहली पहल थी। इस योजना की शुरुआत लगातार घट रहे लिंग अनुपात की वजह से की गई थी |

लड़कियों को शिक्षित करने और उनके बचाने के लिए इस योजना की शुरुआत हुई थी | ग्रामीण इलाकों में लड़कियों के पैदा होते ही उनकी हत्या कर दी जाती थी या भ्रूण हत्या कर दी जाती थी | बेटियों की घटती संख्या को रोकने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गयी | इस योजना का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को शिक्षित करना उन्हें सामाजिक रूप से स्वतंत्र बनाना, शोषण होने से रोकना आदि है।

और अधिक जानें:

बेटी बचाओ संवाद लेखन

https://brainly.in/question/14848053

Similar questions