Hindi, asked by sramsundar829, 6 hours ago

भोजन में पौष्टिक तत्वों के संवर्धन की विधियां लिखिए​

Answers

Answered by Anonymous
5

Answer

गैर-नाशवान खाद्य पदार्थों में शामिल हैं साबुत अनाज, दालें, सूखे फल, तेलीय बीज, चीनी तथा गुड़।

Answered by Bhawnadhanik29112000
2

Answer:

भोजन का वर्गीकरण :

भोजन से प्राप्त पोषक तत्वों को कार्य के आधार पर तीन भागों में विभक्त किया जा सकता है।

(अ) शारीरिक विकास, वृद्धि एवं जैविक कार्यों के लिये ऊर्जा प्रदान करने वाले पदार्थ।

(ब) शरीर निर्माण करने वाले पोषक पदार्थ

(स) स्वास्थ्य की रक्षा करने वाले पदार्थ

Explanation:

(अ) शरीर को ऊर्जा प्रदान करने वाले पदार्थ :

(1) कार्बोहाइड्रेट्स -

शक्तिवर्द्धक पदार्थों में कार्बोहाइड्रेट्स का प्रमुख स्थान है। कार्बोहाइड्रेट्स कार्बन, ऑक्सीजन एवं हाइड्रोजन के यौगिक होते हैं। इनकी रासायनिक रचना में हाइड्रोजन के परमाणु की संख्या ऑक्सीजन के परमाणुओं की अपेक्षा प्राय: दोगुनी होती है। ये दो प्रकार के होते हैं -

(क) स्टार्च देने वाले - यह पोलीसेकेराइड्स होते हैं जो गेहूँ, चावल, चना, जौ तथा विभिन्न दालों में पाये जाते हैं।

(ख) शर्करा देने वाले - यह मोनो तथा डाईसेकेराइड्स हैं जो चीनी, गुड़, मीठे फल, आदि से उपलब्ध होते हैं। गन्ने में सुक्रोज, अंगूर में ग्लूकोज अन्य फलों में फ्रक्टोज, दूध में लेक्टोज तथा फलों और सब्जियों में सेलुलोज पाये जाते हैं।

(2) वसा -

वसा भी ऊर्जा का प्रमुख साधन है। वसा की प्राप्ति दो प्रकार से होती है।

(क) वनस्पति वसा - तिल का तेल, सरसों का तेल, नारियल का तेल, मूंगफली का तेल आदि वनस्पति वसा हैं।

(ख) पशुओं से वसा - मछली का तेल, पशुओं की चर्बी, अंडे की जर्दी, दूध, घी, मक्खन इसके अंतर्गत आते हैं।

Similar questions