Hindi, asked by susheelkumar94159111, 9 days ago

भीम के प्रति धृतराष्ट्र का अतिशय क्रोध का कारण क्या उचित था? उन्होंने जो किया उस पर अपनी राय व्यक्त करो।​

Answers

Answered by shishir303
0

¿ भीम के प्रति धृतराष्ट्र का अतिशय क्रोध का कारण क्या उचित था? उन्होंने जो किया उस पर अपनी राय व्यक्त करो।​

✎... भीम के प्रति धृतराष्ट्र का क्रोध एक पिता की दृष्टि से उचित माना जा सकता है, लेकिन नैतिक दृष्टि से अनुचित था। धृतराष्ट्र के पुत्र दुर्योधन ने पांडवों के प्रति जो व्यवहार किया, जैसा अन्याय किया, उसी का फल उसे भुगतना पड़ा। भीम ने यदि दुर्योधन का वध किया था तो इसका कारण भी दुर्योधन के द्वारा पूर्व में किये गए कुकर्म थे, जिस कारण भीम को दुर्योधन का वध करना पड़ा।

दुर्योधन धृतराष्ट्र का पुत्र था, इस कारण धृतराष्ट्र को पुत्रमोह था। पुत्र मोह के कारण भीम द्वारा दुर्योधन का वध अनुचित लगा और उनके मन में भीम के प्रति क्रोध था। पिता की दृष्टि से उनका विरोध स्वाभाविक है, लेकिन उन्होंने धोखे से भीम को मारने का जो योजना बनाई वह पूरी तरह अनुचित थी। भले ही भीम ने दुर्योधन का वध किया लेकिन लेकिन पांडवो ने धृतराष्ट्र को पूरी तरह सम्मान दिया। उन्हें अपने पास रखा। उन्हें बड़े पिता समान आदर दिया। ऐसे में धृतराष्ट्र का भीम के प्रति व्यवहार अनुचित था।

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

संबंधित कुछ और प्रश्न —▼

भीमसेन की जगह धृतराष्ट्र के सामने किसको खड़ा कर दिया

https://brainly.in/question/36336749

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Similar questions