Math, asked by nidavanti2003, 5 months ago

भारत अफगानिस्तान के संबंध की व्याख्या कीजिए ​

Answers

Answered by mdaakib213
0

Answer:

please mark me as brainliest

Step-by-step explanation:

दरअसल, अफगानिस्तान दक्षिण एशिया में भारत का अहम साथी है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध पारंपरिक रूप से मज़बूत और दोस्ताना रहे हैं। 1980 के दशक में भारत-अफगान संबंधों को एक नई पहचान मिली, लेकिन 1990 के अफगान-गृहयुद्ध और वहाँ तालिबान के सत्ता में आ जाने के बाद से दोनों देशों के संबंध कमज़ोर होते चले गए। इन संबंधों को एक बार फिर तब मजबूती मिली, जब 2001 में तालिबान सत्ता से बाहर हो गया...और इसके बाद अफगानिस्तान के लिये भारत मानवीय और पुनर्निर्माण सहायता का सबसे बड़ा क्षेत्रीय प्रदाता बन गया है।

अफगानिस्तान में भारत के पुनर्निर्माण के प्रयासों से विभिन्न निर्माण परियोजनाओं पर काम चल रहा है। भारत ने अब तक अफगानिस्तान को लगभग तीन अरब डॉलर की सहायता दी है जिसके तहत वहाँ संसद भवन, सड़कों और बांध आदि का निर्माण हुआ है। वहाँ कई मानवीय व विकासशील परियोजनाओं पर भारत अभी भी काम कर रहा है। यही वज़ह है कि मौजूदा वक्त में अफगानिस्तान में सबसे अधिक लोकप्रिय देश भारत को माना जाता है।

Answered by maheksolanki
0

Answer:

भारत-अफगान संबंध

दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध पारंपरिक रूप से मज़बूत और दोस्ताना रहे हैं। अफगानिस्तान में भारत के पुनर्निर्माण के प्रयासों से विभिन्न निर्माण परियोजनाओं पर काम चल रहा है। भारत ने अब तक अफगानिस्तान को लगभग तीन अरब डॉलर की सहायता दी है जिसके तहत वहाँ संसद भवन, सड़कों और बांध आदि का निर्माण हुआ है।

Step-by-step explanation:

mujhe yeh mila

hope it helps.

please mark me as brainliest.

☺️☺️☺️☺️☺️☺️☺️☺️☺️☺️

Similar questions