Math, asked by vs9977432238, 27 days ago

भारत गुट निरपेक्षता की नीति का पालन करता है। आपकी दृष्टि से गुट निरपेक्षता का सही अर्थ क्या
5​

Answers

Answered by shishir303
1

¿ भारत गुट निरपेक्षता की नीति का पालन करता है। आपकी दृष्टि से गुट निरपेक्षता का सही अर्थ क्या है ?

✎... भारत गुटनिरपेक्षता की नीति का पालन करता है। हमारी दृष्टि से गुटनिरपेक्षता का सही अर्थ वही है, जहाँ हम केवल अपनी बनाई नीतियों के हिसाब से चले हम किसी भी गुट का सदस्य ना बनें। जब द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जब पूरे विश्व में गुटबाजी होने लगी थी और विश्व दो समूह में बंटता जा रहा था। जिसमें एक समूह अमेरिका के नेतृत्व में पूंजीवादी देशों का था और दूसरा समूह सोवियत रूस के नेतृत्व में साम्यवादी देशों का था। ऐसी स्थिति में भारत ने किसी भी गुट में ना जाकर गुटनिरपेक्ष नीति अपनाई और ऐसे नीति का पालन किया जिसमें वह किसी गुट के साथ नहीं था।

किसी भी गुट के साथ न जाकर निरपेक्ष यानि उदासीन भाव रखना और हर गुट से समान दूरी बनाकर तथा न तो किसी गुट का समर्थन करना और न ही विरोध करना ‘गुट-निरपेक्षता’ कहलाता है।

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○  

Similar questions