Science, asked by Arunraj1675, 8 months ago

भारत के chaar प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थानों के नाम लिखिए।

Answers

Answered by Nakul005
1

Explanation:

किसी भी देश का विकास का उस देश में संस्थाओं के विकास और उनकी स्थिति से सीधा सम्बन्ध है। इन संस्थाओं में भी शिक्षा-संस्थाओं का महत्व सबसे अधिक है।

भारत ने प्राचीन काल से ही शिक्षा का महत्व समझ लिया था। हमारी मान्यता रही है कि विद्या रूपी धन सभी धनों में प्रधान है। प्राचीन काल में प्रचलित गुरुकुल पद्धति और तक्षशिला और नालन्दा आदि विश्वविद्यालय इसके साक्षात् प्रमाण हैं। शिक्षा को मिले महत्व के कारण ही भारत विश्व गुरू कहलाता था।

वैसे तो भारत में लखों की संख्या में शैक्षणिक संस्थायें हैं, किन्तु उनमें से कुछ को बहुत ही सम्मानपूर्ण स्थान प्राप्त हैं। इन संस्थानों में प्रवेश पा लेना बहुत सम्मान की बात मानी जाती है। इन संस्थानों में प्रवेश आजकल कठिन प्रतियोगी परिक्षाओं के आधार पर दिया जाता है।

प्रायः निम्नलिखित शिक्षा-संस्थानों को भारत में आजकल सर्वश्रेष्ठ और प्रतिष्ठित माना जाता है:

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान - कानपुर, दिल्ली, मुम्बई, खडगपुर, चेन्नै (मद्रास), रूडकी, गुवाहाटी

भारतीय प्रबंधन संस्थान - अहमदाबाद, बंगलुरू (बंगलोर), कोलकाता, लखनऊ, इन्दौर, कोझीकोड

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान - दिल्ली

भारतीय विज्ञान संस्थान - बंगलुरू

भारतीय सांख्यिकीय संस्थान - कोलकाता

Answered by suraj62111
2

उच्च शिक्षा (higher education) उच्च शिक्षा का अर्थ है सामान्य रूप से सबको दी जानेवाली शिक्षा से ऊपर किसी विशेष विषय या विषयों में विशेष, विशद तथा शूक्ष्म शिक्षा। यह शिक्षा के उस स्तर का नाम है जो विश्वविद्यालयों, व्यावसायिक विश्वविद्यालयों, कम्युनिटी महाविद्यालयों, लिबरल आर्ट कालेजों एवं प्रौद्योगिकी संस्थानों आदि के द्वारा दी जाती है। प्राथमिक एवं माध्यमिक के बाद यह शिक्षा का तृतीय स्तर है जो प्राय: ऐच्छिक (non-compulsory) होता है। इसके अन्तर्गत स्नातक, परास्नातक (postgraduate education) एवं व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण आदि आते हैं।

it will definitely help u...

SELECT TO BRAINLIST ANSWER...

Similar questions