Hindi, asked by laxmikanwerharshvard, 7 hours ago

भारत का ह्रास होने के कारण लिखिए
class 8 hindi bharath ki khoj
please share the answer​

Answers

Answered by Anonymous
80

Answer:

नेहरू जी ने यह कथन सिंधु घाटी की सभ्यता के बारे में कहा है क्योंकि सिंधु घाटी जितनी विकसित सभ्यता का उल्लेख कम ही देखने को मिलता है। उनके अनुसार ये विकसित सभ्यता थी। उस विकास को पाने के लिए इस सभ्यता ने हज़ारों वर्षों का साथ लिया होगा। इस सभ्यता ने फ़ारस मेसोपोटामिया और मिश्र की सभ्यता से व्यापारिक सम्बन्ध कायम किए थे। इस सभ्यता में नागर सभ्यता बड़ी उत्तम थी। नेहरू जी के अनुसार आधुनिक भारत को छ: सात हज़ार साल पुरानी इस सभ्यता से जोड़ता है। इसलिए नेहरू जी ने इसे भारतीय सभ्यता की भोर-वेला कहा है जो एक छोटे बच्चे की तरह नहीं बल्कि आरम्भ से ही विकसित सयाने रूप में विद्यमान थी। इस सभ्यता ने सुंदर वस्तुओं का निर्माण ही नहीं किया बल्कि आधुनिक सभ्यता के लिए उपयोगी ज़्यादा ठेठ चिह्नों-अच्छे हमामों और नालियों के तंत्र का भी निर्माण किया था। जिसने आगे चलकर भवन निर्माण व जल निकासन प्रणाली का मार्ग प्रशस्त किया। ये भारत के लिए सिंधु सभ्यता व मोहनजोदड़ो के कारण ही संभव हो सका है।

Answered by MrM00N
6

जैव विविधता ह्रास के प्राकृतिक कारण: जीवाश्म प्रमाण बतलाते हैं कि पृथ्वी पर जीवन की शुरूआत के समय मौजूद मूल प्रजातियों के 99 प्रतिशत से अधिक का विलोपन हो चुका है। इनमें से अधिकांश प्रजातियां मनुष्य के आगमन से पूर्व ही समाप्त हो चुकी थीं। बदलते हुए भौतिक पर्यावरण के अनुसार जो प्रजातियां अनुकूलन कर लेती हैं वे नई प्रजातियों के रूप में विकसित हो जाती हैं। इस प्रक्रिया में जो प्रतिस्पर्धी प्रजातियां अनुकूलन नहीं कर पाती हैं वे विलुप्त हो जाती हैं। जैसे लघु आकार वाले हिप्पोहिप्पस का आधुनिक काल के विशाल घोड़े में विकसित होना अनुकूलन का उदाहरण है।

कई दशाओं में सम्पूर्ण प्रजाति का विलोप हो जाता है। आज से 6 करोड़ वर्ष पूर्व जलवायु परिवर्तनों के कारण डाइनासोर का सम्पूर्ण परिवार विनष्ट हो गया। किन्तु मेडागास्कर द्वीप पर मिलने वाली विशाल छिपकलियों को इनका वंशज माना जाता है। रोगकर्ता जीव, किसी क्षेत्र में जब पहली बार प्रवेश कर जाएं तो वहाँ कई प्रजातियों का विनाश हो जाता है। Chinese Fungus (कवक) के कारण 1904 के बाद से अमेरिकी चेस्टनट वृक्षों का चिन्ताजनक ढ़ंग से ह्रास हो रहा है।

Similar questions