Hindi, asked by rattnadevi1981, 1 month ago

भारत की खोज पाठ अंतिम दो और 2 पाठ के आधार पर बताए कि भारत की उस समय क्या हालत थी​

Answers

Answered by mkbatham9516
1

Explanation:

भारत एक प्राचीन देश है जहाँ पर मानव सभ्यता का विकास हजारों वर्षों पहले शुरु हो चुका था। हड़प्पा सभ्यता; जो विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक है का विकास इसी भारतभूमि पर हुआ था। इस तरह से हम कह सकते हैं भारत ‘सभ्यता’ का प्रतीक है। भारत ने अपने इतिहास में अनेकों उतार चढ़ाव देखे हैं। मध्यकालीन युग में कुछ ऐसा हुआ कि भारतीयों की रचनात्मकता समाप्त हो गई। वे बाहरी दुनिया में होने वाली गतिविधियों से मुँह मोड़ने लगे। इसी कारण से भारत कहीं न कहीं पिछड़ता चला गया जिसकी परिणती अंग्रेजों के हाथों गुलामी के रूप में हुई। लेकिन भारत में जो सबसे बड़ी शक्ति थी वह थी सभी संस्कृतियों को अपने आप में आत्मसात करने की। वह शक्ति आज भी बरकरार है। आज के भारत में ढ़ेर सारी समस्याएँ हैं। लेकिन लोग अभी भी नई तकनीकि और नये बदलावों को अपनाने में पीछे नहीं हटते हैं। यही बात शायद भारत को जानदार बनाती है।

Similar questions