Hindi, asked by prosantomallick173, 1 month ago

भारत के मध्यकालीन इतिहास के चार प्रमुख साहित्यिक स्रोतों के नाम लिखें।​

Answers

Answered by umangbatra09
20

Answer:

हमारे पास मध्यकालीन भारतीय इतिहास के पर्याप्त स्रोत हैं। मध्यकालीन शासक अपने यहाँ इतिहासकारों को आश्रय दिया करते थे, जिन्होंने शासकों व उनके विजय अभियानों का वर्णन किया है। सल्तनत काल की अपेक्षा मुगलकालीन साहित्य ज्यादा उपलब्ध हैं। ये स्रोत ज्यादातर अरबी व फारसी भाषा में लिखें गए हैं। मुगलकाल के ज्यादातर स्रोत फारसी भाषा में लिखे गए हैं। ये इतिहासकार ज्यदातर सुल्तानों और बादशाहों की राजनैतिक और सैनिक गतिविधियों की ही जानकारी देते हैं और इनसे हमें जनता की सामाजिक और आर्थिक स्थिति की जानकारी कम मिलती है, जिसके लिए हमें समकालीन साहित्य स्रोतों और भारत आये यात्रियों के विवरण का सहारा लेना पड़ता है। मध्यकालीन भारतीय इतिहास की कुछ प्रमुख साहित्यिक रचनाएँ इस प्रकार हैं-

रामचरित

संस्कृत भाषा में लिखित इस महाकाव्य कविता की रचना संध्याकर नंदी ने की थी। इसमें 1050 ई. से 1150ई. तक बंगाल के पाल वंश का वर्णन मिलता है। इस किताब में रामायण और राजा रामपाल की कहानी एक साथ लिखी गयी है। इस पुस्तक में रामपाल की प्रशंसा की गयी है, लेकिन यह पाल वंश के इतिहास का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। किताब में बंगाल के पाल वंश के राजा महिपाल द्वितीय की उनके एक अधिकारी दिव्य द्वारा हत्या से लेकर मदनपाल के शासन तक का उल्लेख है।

बल्लालचरित

इस पुस्तक की रचना आनंद भट्ट ने की थी। इसमें बंगाल के सेन वंश और 1160 ई. से 1179ई. तक सेन वंश के दुसरे शासक बल्लाल सेन का वर्णन मिलता है। सेन वंश के शिलाकेखों के अनुसार बल्लाल सेन भी एक लेखक था और उसके दानसागर और अदभुतसागर जैसी किताबे भी लिखीं।

पृथ्वीराज रासो

पृथ्वीराज रासो या राजस्थानी में पिरथबीराज रासो चंद बरदाई द्वारा रचित एक महाकाव्य है, जिसमे उन्होंने चौहान राजा पृथ्वीराज तृतीय के जीवन का वर्णन किया है, जो अजमेर और दिल्ली पर 1165 से 1192 ई. तक शासन करते थे। कवि चंदबरदाई पृथ्वीराज के समकालीन कवि और उनके मित्र भी थे। पृथ्वीराजरासो ढाई हजार पृष्ठों का वृहद् ग्रन्थ है, जिसके अंतिम भाग को चंदबरदाई के पुत्र जल्हण द्वारा पूर्ण किया गया। इस पुस्तक में पृथ्वीराज और संयोगिता के प्रेम और शहाबुद्दीन द्वारा उसे बन्दी बनाकर गज़नी ले जाने और पुस्तक के अंत में शब्दभेदी बाण द्वारा शहाबुद्दीन गौरी को मारने का उल्लेख है।

अरबी और फारसी साहित्य :-

चाचनामा

किताब-उल-यामिनी

तारीख-ए-मसूदी

तारीख-ए-हिंद

Follow Now

My Inst ID Vinit Sandhu00

Answered by anujsharma44181
13

Answer:

2.2 हुमायूंनामा

2.3 तबकात-ए-अकबरी

2.4 तारीख-ए-शेरशाही

2.5 अकबरनामा

2.6 आईने-अकबरी

2.7 मुन्तखाब-उत-तवारीख

2.8 तुजुक-ए-जहांगीरी

Similar questions