Social Sciences, asked by bala98333, 3 months ago

भारत के नक्शे में दिल्ली कहां पर ह​

Answers

Answered by bs329559
1

Answer:

दिल्ली28.61°N 77.23°E पर उत्तरी भारत में बसा हुआ है। यह समुद्रतल से ७०० से १००० फीट की ऊँचाई पर हिमालय से १६० किलोमीटर दक्षिण में यमुना नदी के किनारे पर बसा है।

Explanation:

I hope it helps you please mark at brainlist answer

Answered by shubhanshuupadhyay98
1

Answer:

राजधानी दिल्ली यमुना नदी के किनारे स्थित है और यह 1483 वर्ग किलोमीटर के इलाके में फैली है। दिल्ली अपनी उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी सीमा पर हरियाणा और पूर्व में उत्तर प्रदेश से घिरी है। दिल्ली उत्तर भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र है और यहां की संस्कृति यहां के महत्वपूर्ण इतिहास से प्रभावित है। पुरानी दिल्ली सन् 1638 में उंचे पत्थरों से बनी दीवार से घिरी है। यहां सात दरवाजों से पहुंचा जा सकता है, जिसमें दक्षिण का दिल्ली गेट, पूर्व में अजमेरी गेट और उत्तर में कश्मीरी गेट शामिल है। इन दीवारों के बीच संकरी सड़कें और गलियां, व्यस्त बाज़ारों की भूलभूलैया है और देश के शानदार इंडो-मुस्लिम वास्तुशिल्प के नमूने हैं। दिल्ली भारतीय संस्कृति की सच्ची तस्वीर दिखाती है। यह बहुत आसानी से पारंपरिक और आधुनिक संस्कृतियों मेें मिल जाती है।

दिल्ली का इतिहास

दिल्ली नाम उन सभी शहरों पर लागू होता है जो सन् 1698 में मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा स्थापित हुए वर्तमान शहर से पहले इसी जगह मौजूद थे। पहला शहर 12 वीं शताब्दी में पृथ्वीराज चैहान ने स्थापित किया था। इस पर 1193 में मुस्लिम शासकों ने कब्जा कर लिया और शहर में कुतुब मीनार बनवाने वाले कुतुबुद्दीन एबक के राज में इसे मुस्लिम साम्राज्य की राजधानी बना दिया गया।

Similar questions