Chemistry, asked by namratagoyal712, 2 months ago


भारत के राज्य 'तेलंगाना' के विषय में संक्षिप्त जानकार वेशभूषा / ऐतिहासिक स्थल
समय - 1 मिनट​

Answers

Answered by Anonymous
4

तेलंगाना का ऐतिहासिक स्थल:-

पुरानी हवेली:

राज्य की ऐतिहासिक संरचनाओं में आप पुरानी हवेली को देख सकते हैं, जो हैदराबाद शहर से कुछ कि.मी की दूरी पर स्थित पत्थर गट्टी नामक स्थल में मौजूद है। पुरानी हवेली हैदराबाद के आखरी निजाम का आधिकारिक निवास स्थान था, जिसे हवेली खादिम के नाम से भी संबोधित किया जाता है। इस प्राचीन संरचना का निर्माण अली खान बहादूर ने अपने बेटे सिकंदर जहां के लिए करवाया था। यहां का निजाज संग्रहालय भी मौजूद है, जहां ओस्मान अली खान को उनकी रजत जयंती सालगिरह पर दिए गए तोहफों को रखा गया है। इतिहास की बेहतर समझ के लिए आप यहां आ सकते हैं।

तारामती बारादारी:

तेलंगाना की प्राचीन संरचनाओं में आप तारामती बारादारी की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह प्राचीन स्मारक हैदराबाद मंडल के अंतर्गत इब्राहिम उद्यान में बनी हुई है। तारामती बारादारी को 880 ईस्वी में प्रिंस इब्राहिम कुली कुतुब शाह ने बनवाया था। यह एक खूबसूरत संरचना है, जिसका निर्माण फारसी शैली में किया गया था। पर्यटन के लिहाज से यह स्थल काफी ज्यादा मायने रखता है। इतिहास की बेहतर समझ के लिए आप यहां आ सकते हैं।

गोलकुंडा फोर्ट:

चार मीनार और मक्का मस्जिद के अलावा आप तेलंगाना स्थित विश्व प्रसिद्ध गोलकुंडा फोर्ट को देख सकते हैं। यह स्थल 1518 से 1687 के दौरान मध्ययुगीन गोलकोंडा सल्तनत की राजधानी था। इस किले कई बार बाहरी शक्तियों का दंश झेल चुका है, लेकिन इसकी मजबूत दीवारों ने इसे अबतक बचा कर रखा हआ है। वर्तमान में इस किले आप खंडहर रूप में ही देख सकते हैं, हालाकि बहुत से भाग इसके अबतक सुरक्षित हैं। यह विशेष क्षेत्र हीरे के खानों के लिए भी जाना जाता था। विश्व प्रसिद्ध बेशकीमती कोहिनूर भी गोलकुंडा की खान से ही निकाला गया था।

किंग कोठी पैलेस:

तेलंगाना की ऐतिहासिक संरचनाओं में आप प्रसिद्ध किंग कोठी पैलेस की सैर का प्लान बना सकते हैं। किंग कोठी पैलेस, हैदराबाद के आखरी निजाम उस्मान अली खान का शाही महल था। यह महल शहर के हैदरगुगा नामक क्षेत्र में स्थित है। यह महल आकर्षक वास्तुकला शैली के द्वारा निर्मित है, जो पर्यटकों को काफी ज्यादा प्रभावित करता है। इतिहास की बेहतर समझ के लिए आप यहां की यात्रा कर सकते हैं। हैदराबाद एयरपोर्ट से यहां आसनी से पहुंच जा सकता है।

चार मीनार:

तेलंगाना की ऐतिहासिक धरोहरों में आप विश्व प्रसिद्ध चारमीनार को देखने का प्लान बना सकते हैं। यह एक प्राचीन स्मारक है, जो हैदराबाद शहर का प्रतिनिधित्व करती है। इस एक मात्र मीनार को देखने के लिए पूरे विश्व भर से पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। इस ऐतिहासिक मीनार का निर्माण कुतुब शाही राजवंश के पांचवें शासक ने 1591 में करवाया था। चार मीनार का निर्माण इस्लामिक वास्तुकला शैली में किया गया है, जो देखने में काफी आकर्षक लगती है। इस स्मारक के आसपास ढेर सारी दुकाने हैं, जहां आप शॉपिंग का आनंद भी ले सकते हैं।

मक्का मस्जिद

चार मीनार के अलावा आप यहां की प्राचीन मक्का मस्जिद की सैर का प्लान बना सकते हैं। हैदराबाद में मौजूद इस आकर्षक मस्जिद का निर्माण 1694 में किया गया था। यह एक विशाल मस्जिद है, जहां एक बार में 10,000 लोग आराम से नवाज अदा कर सकते हैं। यह भारत में इस्लामी संरचना का एक शानदार उदाहरण है। इस मस्जिद को भारत की हरिटेज साइट्स में सूचीबद्ध किया गया है। इतिहास और कला में दिलचस्पी रखने वाले यहां आ सकते हैं।

तेलंगाना का वेशभूषा:-

तेलंगाना के भारतीय राज्य में लगभग 5,000 वर्षों का सांस्कृतिक इतिहास है। हिन्दू काकातिया वंश और मुस्लिम कुतुब शाही और आसफ़ जाही राजवंश (जिसे हैदराबाद के निज़ाम भी कहा जाता है) के शासन के दौरान यह क्षेत्र भारतीय उपमहाद्वीप में संस्कृति का सबसे प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा। शासकों के संरक्षण और कला और संस्कृति के लिए रुचि ने तेलंगाना को एक अद्वितीय बहु-सांस्कृतिक क्षेत्र में बदल दिया जहां दो अलग-अलग संस्कृतियां एक साथ मिलती हैं, इस प्रकार तेलंगाना को दक्कन पठार के प्रतिनिधि और वारंगल और हैदराबाद के साथ इसकी विरासत बनाते हैं। मनाए गए क्षेत्रों की प्रमुख सांस्कृतिक घटनाएं " ककातिया महोत्सव" और दक्कन महोत्सव हैं, धार्मिक त्यौहारों के साथ बोनालू , बाथुकम्मा , दशहरा , उगादी , संक्रांति , मिलद अन नबी और रमजान।

तेलंगाना राज्य लंबे समय से विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों के लिए एक बैठक स्थान रहा है। इसे "दक्षिण के दक्षिण और दक्षिण के उत्तर" के रूप में जाना जाता है। यह अपने गंगा-जमुना तहसीब के लिए भी जाना जाता है और राजधानी हैदराबाद को लघु भारत के रूप में जाना जाता है।

_______________________________

हम आशा करते हैं कि आपको इस उत्तर से मदद मिली होगी।

_______________________________

{कृपया जवाब गलत होने पर रिपोर्ट न करें, हमने आपको सही उत्तर देने की पूरी कोशिश की है}

Similar questions