Math, asked by 75644g20, 3 months ago

भारत के सूती वस्त्र की राजधानी है-​

Answers

Answered by shishir303
0

¿ भारत के सूती वस्त्र की राजधानी है...?

➲ मुंबई

भारत के सूती वस्त्र की राजधानी मुंबई है।

भारत के सूती वस्त्र उद्योग को वितरण की दृष्टि से चार क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। पश्चिमी क्षेत्र, दक्षिणी क्षेत्र, उत्तरी क्षेत्र और पूर्वी क्षेत्र।  

भारत के सूती वस्त्र उद्योग में महाराष्ट्र पहले नंबर पर आता है। यह भारत का प्रमुख सूती वस्त्रों का निर्माता है। मुंबई में अनेक तरह की सूती वस्त्रों की मिलें हैं। इसके अतिरिक्त सोलापुर, कोल्हापुर, पुणे, जलगांव, अकोला, सांगली, नागपुर, सतारा, वर्धा, औरंगाबाद, अमरावती में अनेक तरह की सूती वस्त्र मिले हैं, जिनसे पूर भारत व विश्व में सूती वस्त्रों का वितरण होता है। उसके पश्चात गुजरात का नंबर आता है। गुजरता भारत का दूसरा सबसे बड़ा सूती वस्त्र उत्पादक राज्य है। अहमदाबाद को ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ भी कहा जाता है। यह मुंबई के बाद सूती वस्त्र उद्योग का दूसरा सबसे बड़ा केंद्र है इसके अतिरिक्त अन्य केंद्रों में सूरत, बड़ोदरा, भावनगर, राजकोट, नवसारी आदि शामिल है।

सूती वस्त्र उद्योग भारत का सबसे प्राचीन वस्त्र उद्योग है। सूती वस्त्र उद्योग की उत्पत्ति 1818 ईस्वी में हुई जब पहली सूती कपड़ा मिल कोलकाता के पास फोर्टग्लस्टर में स्थापित की गई थी। भारत की पहली आधुनिक सूती कपड़ा मिल की स्थापना सन 1854 ‘मुंबई स्पिनिंग एंड वीविंग’ नाम से की गई थी।

महाराष्ट्र और गुजरात भारत के सूती वस्त्र उद्योग में लगभग 70% हिस्सेदारी रखते हैं।  उसके बाद तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल आदि का नंबर आता है। जिनके शहरों में चेन्नई, तिरुनेलवेली, मदुरई, कोयंबटूर, कानपुर, इटावा, मुरादाबाद, वाराणसी, मेरठ, बंगलुरु, मंगलौर, इंदौर, ग्वालियर, मंदसौर, उज्जैन, कोटा, जयपुर, श्रीगंगानगर, कोलकाता, हावड़ा, श्रीरामपुर आदि शहरों के नाम है।

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Answered by amarkrgupta87
2

Answer:

Bharat ki suti vastra Mumbai hai

Similar questions