Geography, asked by Zero5776, 9 months ago

भारत के सड़क यातायात के आर्थिक महत्त्व की विवेचना कीजिए।

Answers

Answered by nivabora539
2

Answer:

भारत में सड़क परिवहन

देश के आर्थिक जीवन में परिवहन का अत्यधिक महत्व होता है। वर्तमान प्रणाली में यातायात के अनेक साधन, जैसे-रेल, सड़क, तटवर्ती नौ-संचालन, वायु परिवहन इत्यादि शामिल हैं। पिछले वर्षों में इस क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास के साथ-साथ विस्तार भी हुआ है और क्षमता भी बढ़ी है। रेल व नागर विमानन को छोड़कर परिवहन के विभिन्न साघनों के विकास के लिए नीतिगत कार्यक्रम बनाने और उन्हें लागू करने का दायित्व भूतल परिवहन मंत्रालय निभाता है।

यातायात के विभिन्न प्रकार के आधुनिक साधनों का विकास तथा इसके संचालन में आपसी समन्वय,देश की राजनीतिक तथा आर्थिक एकता व विकास के लिए महत्वपूर्ण है। इसी प्रकारसंचार के साधन संदेशों या विचारों को प्रसारित करते हैं। प्राचीन समय में परिवहन एवं संचार के साधन प्रायः एक ही हुआ करते थे। परन्तु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विकास के फलस्वरूप अब दोनों प्रकार के साधनों का विशिष्टीकरण हो गया है।

परिवहन में सुधारों के साथ-साथ संचार के साधनों का भी महत्वपूर्ण विकास होता रहा है। टेलीग्राफ, टेलीफोन, बेतार संचार (वायरलैस), रडार और स्वचालित कम्प्यूटरों की सहायता से व्यापारिक संदेशों के आने-जाने में तथा रेलगाड़ियों, जलपोतों और वायुयानों को अपनी यात्राएं पूरी करने में भारी सहायता मिल रही है।

Similar questions