Hindi, asked by Arjeet9311, 1 year ago

भारत की वर्तमान शिक्षा नीति पर निबंध | Write an essay on India ‘s Current Education Policy in Hindi

Answers

Answered by coolthakursaini36
16

                                "भारत की वर्तमान शिक्षा नीति"

किसी भी राष्ट्र का उत्थान तभी हो सकता है, जब शिक्षा का प्रचार-प्रसार हो। राष्ट्र की आवश्यकता के अनुसार यदि बच्चों को शिक्षित किया जाए तो राष्ट्र का निर्माण आसानी से हो सकता है। भारत के वर्तमान शिक्षा प्रणाली की नींव 1835 में मैकाले ने रखी थी। तब भारत अंग्रेजों के अधीन था और अंग्रेजी शासन को भारत में शासन चलाने के लिए सस्ते पढ़े-लिखे के लड़कों की जरूरत थी, इसलिए उन्होंने भारतीयों को पढ़ाना लिखाना शुरू किया था।

स्वतंत्र भारत में शिक्षा का लक्ष्य नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में सक्षम बनाना है जिसके लिए आवश्यक है कि छात्रों के सर्वांगीण विकास किया जाए। मानवीय संसाधनों का समुचित विकास करने की प्रक्रिया अथवा प्रणाली का नाम ही शिक्षा प्रणाली है।

स्वतंत्र भारत में शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए 1949 में राधा कृष्ण कमीशन, 1952 में मुदालियर कमीशन तथा 1966 में कोठारी कमीशन इत्यादि अनेक कमिशन बनाए गए। भारतीय संविधान के राज्य की नीति के निर्देशक तत्व में 10 वर्ष मैं 5 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए अनिवार्य एवं निशुल्क शिक्षा देने की योजना बनाई गई थी। आज भारत में 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा दी जाती है। जिसमें से बच्चों को पुस्तकें, स्कूल की वर्दी तथा विद्यालय में दोपहर का भोजन दिया जाता है।

शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए सरकारी बहुत सी योजनाओं को कार्यान्वित कर रही हैं। स्कूल में नई नई योजनाओं को चलाया जा रहा है और यह लक्ष्य रखा गया है कि कोई भी बच्चा स्कूल न छोड़े। विद्यालय में पंचायतों की अभिभावकों की और स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कि गई है विद्यालय को अच्छे ढंग से चलाने के लिए।

लेकिन इसके साथ साथ शिक्षा का निजीकरण भी हो रहा है भारत में बहुत से निजी विद्यालय खुल गए हैं जिनकी फीस काफी ज्यादा है जिससे आम लोगों को वहां बच्चे पढ़ाने में असुविधा होती है इसका स्पष्ट रूप से यह कहा जाए कि शिक्षा का व्यापारीकरण हो गया है

भारतीय शिक्षा प्रणाली और शिक्षण संस्थाओं में सुधार की आवश्यकता है। गुणात्मक शिक्षा की मांग बढ़ी है इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए व्यवसायिक शिक्षा को सामान्य शिक्षा का अनिवार्य अंग बनाया जाए विश्व के साथ चलते हुए कंप्यूटर और विज्ञान शिक्षा को महत्व दिया जाए। स्वस्थ शरीर कुशाग्र बुद्धि और उदार तथा खुला दिमाग आज के छात्रों की आवश्यकता है। मैं उनको शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत करना होगा तभी राष्ट्र का विकास संभव है।


Answered by igaurav23
7

Answer:

भारत पर निबंध

पूरे विश्व भर में भारत एक प्रसिद्ध देश है। भौगोलिक रुप से, हमारा देश एशिया महाद्वीप के दक्षिण में स्थित है। भारत एक अत्यधिक जनसंख्या वाला देश है साथ ही प्राकृतिक रुप से सभी दिशाओं से सुरक्षित है। पूरे विश्व भर में अपनी महान संस्कृति और पारंपरिक मूल्यों के लिये ये एक प्रसिद्ध देश है। इसके पास हिमालय नाम का एक पर्वत है जो विश्व में सबसे ऊँचा है। ये तीन तरफ से तीन महासागरों से घिरा हुआ है जैसे दक्षिण में भारतीय महासागर, पूरब में बंगाल की खाड़ी और पश्चिम में अरेबिक सागर से। भारत एक लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या के लिहाज से दूसरे स्थान पर है। भारत की राष्ट्रीय भाषा हिन्दी है हालाँकि यहाँ पर लगभग 14 राष्ट्रीय रुप से मान्यता प्राप्त भाषा बोली जाती हैं।

Similar questions