World Languages, asked by sudhirking1, 9 months ago

"भारत कल , आज और कल " शीर्षक पर हिंदी में कविता लिखे।

Answers

Answered by Itzkrushika156
1

Explanation:

आज़ादी का मतलब

आज़ादी का मतलब किसने जाना बोलो ,

आज भी बंधन बंधे हुए हैं वो बंधन पहले खोलो।

जलाई जाती आज भी वधुएँ अग्नि की ज्वाला में ,

दहेज़ प्रथा का ये बंधन किसने तोडा बोलो।

नोटों के बंडल के आगे सिर आज झुकाया जाता ,

भ्रष्टाचार के इस नाग का फन किसने कुचला बोलो।

रोता रहा बचपन अशिक्षा के आगोश में ,

बाल मज़दूरी की ये ज़ंजीरें किसने खोली बोलो।

अंग्रेजी का मान आज सबने स्वीकार किया है ,

हिंदी का अपमान आज किसे याद है बोलो।

देश की आज़ादी का जश्न मनाने वालों ,

भारत रूढ़ियों से कब आज़ाद हुआ है बोलो।

आज़ाद करो पहले भारत इन कुरीतियों से ,

फिर आज़ादी के जश्न का दरवाज़ा तुम खोलो।

Similar questions