Hindi, asked by sunilbhalavi7724862, 7 months ago

भारत में आधुनिकीकरण के परिणाम देखें 150 shabdo me
answer​

Answers

Answered by rashmimarathe929
1

Answer:

उत्तर- भारतीय समाज पर आधुनिकीकरण के प्रभाव- आधुनिकीकरण की प्रक्रिया का भारतीय समाज पर जो प्रभाव पड़ा और उसके परिणामस्वरूप जो परिवर्तन हुआ उनका विवेचन निम्न प्रकार किया जा सकता है-

1. सामाजिक परिवर्तन-आधुनिकीकरण से सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रिया तीव्र गति से बढ़ती जा रही है। परिवर्तन, आधुनिकीकरण का लक्षण होने के साथ-साथ उसका लक्ष्य भी है। परिवर्तन एक सांस्कृतिक लक्ष्य है जिसकी ओर प्रत्येक आधुनिक समाज बढ़ता जा रहा है। इस सामाजिक परिवर्तन में मानव का सम्मान और सामाजिक समानता को अधिकाधिक महत्व दिया जा रहा है। इसमें ग्रामीण समाज में भी जनतन्त्रीय मूल्यों की ओर प्रगति दिखलाई पड़ती है। यह सामाजिक परिवर्तन अनेक क्षेत्रों में दिखलाई पड़ता है। एक ओर विभिन्न समाज सुधार आन्दोलन ने विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सामाजिक परिवर्तन उत्पन्न किये हैं, दूसरी ओर युवा आन्दोलन नई पीढ़ी में व्यापक परिवर्तन उत्पन्न कर रहे हैं। आजकल देश में विभिन्न प्रकार के युवा आन्दोलन दिखलायी पड़ते हैं जिसमें विश्वविद्यालय युवा आन्दोलन विशेष महत्वपूर्ण हैं। युवा आन्दोलन आधुनिकीकरण का लक्षण है। ये आन्दोलन आधुनिकीकरण की गति को तीव्र करते हैं। जहाँ एक ओर ये वर्तमान सामाजिक परम्पराओं के विरुद्ध विद्रोह के प्रतीक हैं, वहाँ नये समाज के अग्रदूत भी हैं। इसीलिये आजकल विश्वविद्यालय स्तर पर युवा आन्दोलनों को प्रोत्साहित करने की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Explanation:

Mark me as a Brainleist......or else follow me.....or atleast thank me please please

Similar questions