Social Sciences, asked by shabana33, 1 month ago

भारत स्पेन और बेल्जियम साथ आकर संघ बनाने की उदाहरण है​

Answers

Answered by shishir303
1

भारत स्पेन और बेल्जियम साथ आकर संघ बनाने की उदाहरण है​।

➲ यह कथन गलत है।

✎... भारत, स्पेन और बेल्जियम साथ आकर संघ बनाने के उदाहरण नहीं हैं बल्कि भारत, स्पेन और बेल्जियम साथ लेकर चलने वाले संघ के उदाहरण हैं। साथ आकर संघ बनाने के उदाहरण हैं संयुक्त राज्य अमेरिका, स्विट्जरलैंड ऑस्ट्रेलिया जैसे देश।

संघीय शासन व्यवस्था दो तरह की शासन व्यवस्था होती है, जो कि इस प्रकार है...

साथ आकर बनाना ➲  ऐसी संघीय व्यवस्था में दो या दो से अधिक स्वतंत्र राष्ट्र एक साथ आकर एक संघ बनाते हैं और सभी स्वतंत्र राष्ट्र जो मिलकर संघ बनाते हैं, वह अपनी-अपनी संप्रभुता को भी कायम रखते हैं। इस तरह की व्यवस्था में केंद्र के मुकाबले राज्य अधिक शक्तिशाली होते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और स्विट्जरलैंड इसी तरह की संघीय व्यवस्था के उदाहरण हैं।

साथ लेकर चलने वाले संघ ➲  इस तरह की संघीय व्यवस्था में कोई राष्ट्र अपने अंदर अलग-अलग क्षेत्रों के आंतरिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए राज्यों का गठन करता है और फिर सत्ता की शक्ति का बंटवारा केंद्र और राज्य के बीच कर दिया जाता है। ऐसी संघीय व्यवस्था में केंद्र राज्यों के मुकाबले अधिक शक्तिशाली होता है। इस व्यवस्था में सभी राज्यों को समान अधिकार दिए जाते हैं। कुछेक मामलों में कुछेक राज्यों को विशेष अधिकार भी दे दिए जाते हैं।

भारत स्पेन और बेल्जियम इसी तरह की व्यवस्था के उदाहरण हैं।  

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Similar questions