Hindi, asked by thakurritika687, 3 months ago

भारतीय चिकित्सा विज्ञान का स्वर्ण युग किसे कहा गया है और क्यों​

Answers

Answered by mishrajiialok251
22

Answer:

गुप्तकाल में विज्ञान प्रौद्योगिकी से लेकर साहित्य, स्थापत्य तथा मूर्तिकला के क्षेत्र में नये प्रतिमानों की स्थापना की गई जिससे यह काल भारतीय इतिहास में 'स्वर्ण युग' के रूप में जाना गया।

Answered by bhatiamona
6

भारतीय चिकित्सा विज्ञान का स्वर्ण युग किसे कहा गया है और क्यों​

भारतीय चिकित्सा विज्ञान का स्वर्ण युग गुप्त काल को माना जाता है।

गुप्त काल को ना केवल भारतीय चिकित्सा विज्ञान बल्कि भारत के पूरे इतिहास का स्वर्ण युग माना जाता है। गुप्त काल में भारत में हर क्षेत्र में बेहद प्रगति हुई थी और हर क्षेत्र अपने उच्चतम शिखर रहा।

गुप्त काल में चिकित्सा के क्षेत्र में अनेक तरह की प्रगति हुई। इस काल में चिकित्सा से संबंधित अनेक तरह के प्रयोग हुए और चिकित्सा शास्त्र में काफी कुछ लिखा गया। गुप्त काल में ही पशु चिकित्सा पर जोर दिया गया था। इस काल में नागार्जुन जैसे महान रसायन शास्त्री हुए, जिनको विभिन्न तरह की चिकित्सकीय भस्मों और औषधियों की खोज करने का श्रेय जाता है। गुप्त काल में ही भारतीय चिकित्सा पद्धति के सबसे महान वैद्य धनवंतरी हुए थे। नागार्जुन के अलावा गुप्तकाल अनेक वैद्य और चिकित्सक हुये जिन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया।

Similar questions