Hindi, asked by priyankamukherjee, 10 months ago

भारतीय डाक-सेवा के बारे में 4-5 वाक्य लिखिए।
_
_
_
_
_
_
_
_
_​

Answers

Answered by gaurikumariojhp7wlaw
37

Answer-

भारत सरकार द्धारा संचालित डाकसेवा है जो ब्रांड नाम की तौर पर इंडिया पोस्ट या भारतीय डाक के नाम से काम करती है।भारतीय डाक प्रणाली का जो उन्नत और परिष्कृत स्वरूप आज हमारे सामने है ,वह हजारों सालों के लंबे सफर की देन है ।अंग्रेजों ने डेढ़ सौ साल पहले अलग-अलग हिस्सों में अपने तरीके से चल रही डाक व्यवस्था को एक सूत्र में पिरोने की जो पहल की, उसने भारतीय डाक को एक नया रूप दिया। पर अंग्रेजों की डाक प्रणाली उनके सामरिक और व्यापारिक हितों पर केंद्रित थी। भारत की आजादी के बाद हमारी डाक प्रणाली को आम आदमी की जरूरतों को केंद्र में रखकर विकसित करने का नया दौर शुरू हुआ। नियोजित विकास प्रक्रिया ने ही भारतीय डाक को दुनिया की सबसे बड़ी और बेहतरीन डाक प्रणाली बनाया है।

I hope I help u

Answered by franktheruler
0

भारतीय डाक-सेवा एक जानकारी निम्न प्रकार से दी गई है

  • भारत सरकार ने भारतीय डाक को संचालित किया था। आम तौर पर इंडिया पोस्ट अथवा भारतीय डाक के नाम से काम करती है।
  • भारतीय डाक प्रणाली का विकसित होना वर्षो की मेहनत का फल है। लगभग 150 साल पहले अंग्रेजों ने अलग अलग हिस्सों में चल रही डाक व्यवस्था को एक सूत्र में पिरोने की शुरुवात की।इस प्रकार डाक व्यवस्था को एक नया रूप मिला।
  • अंग्रेजो द्वारा संचालित डाक प्रणाली उनके व्यापारिक हितों के लिए बनी थी। वे डाक व्यवस्था को अपने तरीके से संचालित करते थे।

उन्होंने डाक व्यवस्था का अपने निजी हितों व

अपने देश के विकास के लिए उपयोग किया।

  • 1947 के बाद , भारत की आजादी के बाद हमारी डाक प्रणाली को आम आदमी की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित करने का प्रयास किया गया।
  • एक सुनियोजित विकास प्रक्रिया के कारण ही भारतीय डाक संसार की सबसे बड़ी व बेहतरीन डाक प्रणाली बन सकी है।

#SPJ3

Similar questions