Political Science, asked by maahira17, 10 months ago

भारतीय संविधान के बारे में निम्नलिखित प्रत्येक निष्कर्ष की पुष्टि में दो उदाहरण दें।
(क) संविधान का निर्माण विश्वसनीय नेताओं द्वारा हुआ। उनके लिए जनता के मन में आदर था।
(ख) संविधान ने शक्तियों का बँटवारा इस तरह किया कि इसमें उलट-फेर मुश्किल है।
(ग) संविधान जनता की आशा और आकांक्षाओं का केंद्र है।

Answers

Answered by nikitasingh79
24

Answer with Explanation:

(क) (i) संविधान निर्माता उच्च कोटि के विद्वान थे डॉ राजेंद्र प्रसाद संविधान सभा के अध्यक्ष थे जो बाद में भारत गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति बने।

(ii) संविधान सभा में उद्देश्य संबंधी प्रस्ताव पंडित जवाहरलाल नेहरू ने प्रस्तुत किया जो भारत गणराज्य के प्रथम प्रधानमंत्री बने । डॉक्टर अंबेडकर प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे।

(ख) (i) संविधान के अंतर्गत सरकार की शक्तियां का बंटवारा विधायिका, कार्यपालिका तथा न्यायपालिका में इस प्रकार किया गया है कि कोई एक संस्था संविधान के ढांचे को नष्ट नहीं कर सकती।

(ii) संविधान के अंतर्गत केंद्र और राज्यों में शक्तियों का बंटवारा करने के लिए तीन सूचियां बनाई गई है - संघ सूची , राज्य सूची तथा समवर्ती सूची। संघीय सूची में 97 विषय राज्य, सूची में 66 विषय तथा समवर्ती सूची में 47 विषय है। अवशेष शक्तियां केंद्र के पास है। शक्तियों के बंटवारे में परिवर्तन करना कठिन कार्य है।

(ग) (i) भारतीय संविधान भारतीय समाज के आदर्शों एवं मूल्यों के अनुकूल है छुआछूत को संविधान के अनुच्छेद 18 द्वारा समाप्त कर दिया गया है । कानून के समक्ष सभी समान है।

(ii) संविधान भारतीय नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करता है।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

किसी देश के लिए संविधान में शक्तियों और जिम्मेदारियों को साफ-साफ निर्धारण क्यों ज़रूरी है? इस तरह का निर्धारण न हो, तो क्या होगा?

https://brainly.in/question/11843572

 

 बतायें कि भारतीय संविधान के निर्माण के बारे में निम्नलिखित अनुमान सही हैं या नहीं? अपने उत्तर का कारण बतायें।

(क) संविधान-सभा में भारतीय जनता की नुमाइंदगी नहीं हुई। इसका निर्वाचन सभी नागरिकों द्वारा नहीं हुआ था।

(ख) संविधान बनाने की प्रक्रिया में कोई बड़ा फैसला नहीं लिया गया क्योंकि उस समय नेताओं के बीच संविधान की बुनियादी रूपरेखा के बारे में आम सहमति थी।

(ग) संविधान में कोई मौलिकता नहीं है क्योंकि इसका अधिकांश हिस्सा दूसरे देशों से लिया गया है।

https://brainly.in/question/11843573

Similar questions