Geography, asked by ajayrathour68700, 11 months ago

भारतीय दीप समूह की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए​

Answers

Answered by Anonymous
3

Answer:

भारत के कुछ Island अन्य राज्यों में न हो कर अपने आप में ही राज्य हैं। हालांकि भारत में ऐसे राज्यों को पूर्ण राज्य का दर्जा नही प्राप्त है बल्कि वे भारत के केंद्र शासित राज्य हैं। खैर… बात प्रश्न के अनुसार करें तो अरब सागर में कई भारतीय द्वीप हैं जो कि एक समूह के अंतर्गत लक्षद्वीप द्वीप समूह कहलाते हैं। ये तो सामान्यतः हम जानते हैं कि अरब सागर में भारत का लक्षद्वीप द्वीप समूह मौजूद है। लेकिन इसके मुख्य आकर्षण तथा विशेषताओं के बारे में कम ही लोग जानते हैं। इस लेख में हम बात करेंगे कि  अरब सागर में स्तिथ भारतीय द्वीपों की मुख्य विशेषता क्या है।

अरब सागर में स्तिथ भारतीय द्वीप लक्षद्वीप समूह की विशेषता

इस बारे में जानने से पहले संक्षेप में लक्षद्वीप समूह के बारे में बता दें कि यह लगभग 35 छोटे छोटे द्वीपों से मिल कर बना एक द्वीप समूह है। एक द्वीप से दूसरे द्वीप की दूरी कहीं कहीं काफी अधिक है। इन द्वीपों में से कुछ ही द्वीपों पर जाने की अनुमति है जबकि यहां जीवन भी केवल चुनिंदा द्वीप पर ही है। इस द्वीप का कुल क्षेत्रफल 32 वर्ग किलोमीटर है। क्षेत्रफल के लिहाज से यह भारत का सबसे छोटा राज्य है। इस राज्य में केवल एक जिला है जो कि दस डिवीजन में बंटा हुआ है।

लक्षद्वीप समूह की विशेषताएं

लक्षद्वीप की गिनती भारत ही नही बल्कि विश्व के सबसे खूबसूरत द्वीपों में होती है। इस द्वीप की खूबसूरती ही इसकी सबसे बड़ी विशेषता है। यहां का शांत वातावरण लोगों को अपनी ओर बड़ी संख्या में आकर्षित करता है। इसके अलावा यहां अरब सागर का नीला पानी लोगों को अपनी ओर बड़ी संख्या में रिझाता है। लक्षद्वीप में ऐसे कई द्वीप हैं जो कि बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करते हैं।

लक्षद्वीप के कुछ आकर्षक द्वीप

अगत्ती द्वीप

Agatti Island यहां पर्यटकों को घूमने के कई आकर्षक जगह मुहैया कराते हैं। यहां का शांत वातावरण, समुद्र से बहने वाला, मन को शांति प्रदान करने वाला नीला पानी तथा समुद्र तट पर मौजूद सफेद रेत और ऊपर साफ नीला आसमान एक मनमोहक छटा बिखेरता है और मन को शांति प्रदान करता है। इसी कारण यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं।

कदमत द्वीप

लक्ष्यद्वीप समूह के अंतर्गत आने वाला यह द्वीप अपनी खास समुद्री जीवों के लिए मशहूर है। यहां तरह तरह के समुद्री जीव पाए जाते हैं। यहां भी समुद्री तट पर बिखरी सफ़ेद रेत लोगों को काफी आकर्षित करते हैं।

इन द्वीपों के अलावा लक्ष्यद्वीप समूह के अन्य आकर्षण की बात करें तो कवरत्ती में मौजूद खूबसूरत मस्जिदें, समुद्री संग्रहालय इत्यादि के लिए जाना जाता है। इसके अलावा मिनिकॉय द्वीप, अन्द्रत्ति द्वीप, कल्पेनी द्वीप यहां की प्रमुख विशेषताओं को समेटे हुए है।

Answered by utkarsh11717
3

Answer:

अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह लगभग 572 छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है जिनमें से सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं। ... इस द्वीपसमूह के पूर्व में अंडमान सागर और पश्चिम में बंगाल की खाड़ी स्थित है। द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर एक अंडमानी शहर है। 2011 की भारत की जनगणना के अनुसार यहाँ की जनसंख्या 379,944 है।

Similar questions