History, asked by adharmendra120, 27 days ago

भारतीय वनों के प्रकारों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
Jaat​

Answers

Answered by kumarnagendra0682
2

Explanation:

भारत में विविध प्रकार के वन पाये जाते हैं, दक्षिण में केरल के वर्षावनों से उत्तर में लद्दाख के अल्पाइन वन, पश्चिम में राजस्थान के मरूस्थल से लेकर पूर्वोत्तर के सदाबहार वनों तक। जलवायु, मृदा का प्रकार, स्थलरूप तथा ऊँचाई वनों के प्रकारों को प्रभावित करने वाले मुख्य कारक हैं। वनों का विभाजन, उनकी प्रकृति, बनावट, जलवायु जिसमें वे पनपते हैं तथा उनके आस-पास के पर्यावरण के आधार पर किया जाता है।

वनों के प्रकार

शंकुधारी वन: उन हिमालय पर्वतीय क्षेत्रों में पाये जाते हैं जहां तापमान कम होता है। इन वनों में सीधे लम्बे वृक्ष पाये जाते हैं जिनकी पत्तियां नुकीली होती हैं तथा शाखाएँ नीचे की ओर झुकी होती है जिससे बर्फ इनकी टहनियों पर जमा नहीं हो पाती।

सदाबहार वन: पश्चिमी घाट पूर्वोत्तर भारत तथा अंडमान निकोबार द्वीप समूह में स्थित उच्च वर्षा क्षेत्रों में पाये जाते हैं। यह वन उन क्षेत्रों में पनपते हैं जहां मानसून कई महीनों तक रहता है।

आर्द्र सदाबहार वन: दक्षिण में पश्चिमी घाट के साथ तथा अंडमान – निकोबार द्वीप समूह तथा पूर्वोत्तर में सभी जगह पाये जाते हैं।

Similar questions