Hindi, asked by bablubgs101097, 4 months ago

भंश घाटी से क्या समझते हो​

Answers

Answered by islamjaha949
1

Answer:

भ्रंश घाटी का विकास तब होता है जब दो भ्रंश रेखाओं के बीच की चट्टानी स्तंभ नीचे की ओर धँस जाती है। जब तनावजनित बल के कारण दो भू-खंडों का विपरीत दिशा में खिसकाव होता है, तब इसका निर्माण होता है। भ्रंश घाटियाँ लंबी, संकरी व गहरी होती हैं। इन्हें जर्मन भाषा में 'ग्राबेन (Graben)' कहा जाता है।

भ्रंश घाटियों के निर्माण की प्रक्रिया पूर्वी अफ्रीका में बहुत स्पष्ट तरीके से समझी जा सकती है। पूर्वी अफ्रीकन भ्रंश घाटी लाल सागर से दक्षिण की ओर तकरीबन 3000 किमी॰ तक विस्तृत है। पूर्वी अफ्रीकन भ्रंश एक क्रियाशील महाद्वीपीय भ्रंश जोन है जो मायोसीन काल (22-25 मिलियन वर्ष पहले) में प्रारम्भ हुआ था।

Similar questions